• Latest
  • Trending

आसान होगा आधार कार्ड बनवाना और बायोमैट्रिक अपडेट करवाना

October 18, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आसान होगा आधार कार्ड बनवाना और बायोमैट्रिक अपडेट करवाना

पंचायतों के संचालन में तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाए : योगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। यूपी में अब आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने के लिए ज्यादा दूर तक चक्क र नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया है कि हर ग्राम सचिवालय में अब आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे, जहां लोग नया आधार कार्ड बनवा सकेंगे, पुराने में सुधार कर सकेंगे और बायोमेट्रिक अपडेट भी करवा पाएंगे।

अब तक गांव के लोगों को आधार से जुड़ा कोई भी काम करवाने के लिए शहर या तहसील मुख्यालय जाना पड़ता था। कई बार यह सफर 20-30 किलोमीटर तक का होता था, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांव का नागरिक अब अपने ही पंचायत भवन से यह सुविधा प्राप्त कर सकेगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी और पंचायतों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा। इन केंद्रों पर आधार कार्ड बनवाने, नाम या पते में सुधार, फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन अपडेट और बच्चों के बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि पंचायतें अब पुराने ढर्रे पर नहीं चलेंगी। उन्होंने कहा कि पंचायतें मात्र प्रशासनिक इकाइयां नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की आत्मा हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायतों के संचालन में पारदर्शिता और तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक तकनीक गांव तक नहीं पहुंचेगी, तब तक असली विकास अधूरा रहेगा।

ऑनलाइन टैक्स वसूली और डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी विश्वसनीयता
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, पंचायतों की वित्तीय क्षमता बढ़ाने के लिए स्थानीय कर और उपयोगकर्ता शुल्क की वसूली को पूरी तरह ऑनलाइन किया गया है। इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और आम लोगों को भी आसानी से डिजिटल भुगतान की सुविधा मिलेगी। पंचायतों को अपने राजस्व में बढ़ोतरी के लिए नई योजनाओं और नवाचारों पर काम करने का निर्देश भी दिया गया है।

हर जिले में इंजीनियर या आर्किटेक्ट होंगे तैनात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास प्राधिकरणों की तरह जिला पंचायतों में भी सिविल इंजीनियर या आर्किटेक्ट की तैनाती का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गांवों में भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया अब और पारदर्शी होनी चाहिए। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी जरूरी है ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे। इस कदम से गांवों में सरकारी और निजी निर्माण कार्यों की निगरानी भी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी।

तालाबों का होगा सूचीकरण, जल संरक्षण पर विशेष फोकस
बैठक में बताया गया कि पंचायती राज विभाग अब राज्य भर में तालाबों की सूचीकरण और उपयोग नीति पर काम कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पंचायतों और जिला पंचायतों के अधीन तालाबों को समय पर पट्टे पर दिया जाए और उससे प्राप्त आय को केवल हर घर नल योजना, जल संरक्षण और ग्रामीण कल्याण कार्यों में ही लगाया जाए। सीएम योगी ने कहा कि तालाब गांव का जीवन हैं। जहां तालाब हैं, वहां पानी, हरियाली और समृद्धि तीनों हैं।

तकनीक से गांवों की तस्वीर बदलेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में ग्राम पंचायतें तकनीक आधारित शासन की मिसाल बनेंगी। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायतों में डिजिटल रिकॉर्ड, ऑनलाइन भुगतान, टैक्स वसूली और सेवा वितरण को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने कहा, अब हर पंचायत एक मिनी गवर्नेंस सेंटर बनेगी, जहां जनता को सुविधा भी मिलेगी और सरकार की योजनाओं की निगरानी भी होगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation