• Latest
  • Trending

यूपी में छिपा है ‘मिनी मालदीव’पहुंचते ही मिलेगा स्वर्ग सा सुकून

October 18, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी में छिपा है ‘मिनी मालदीव’पहुंचते ही मिलेगा स्वर्ग सा सुकून

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी जाना जाता है। अयोध्या का राममंदिर, मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि और काशी में विराजमान महादेव इसकी आध्यात्मिक पहचान हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु और सैलानी इन पवित्र स्थलों पर पहुंचते हैं, जहां आस्था और विरासत का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

धार्मिक महत्व के अलावा, यूपी प्राकृतिक सौंदर्य से भी भरपूर है। यहां कई ऐसे हिल स्टेशन जैसे क्षेत्र हैं जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। सोनभद्र को तो अपनी हरियाली और नज़ारों की वजह से ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। यहां की शांत वादियां, झरने और पहाड़ न केवल आंखों को सुकून देते हैं, बल्कि फोटोग्राफी और एडवेंचर के लिए भी बेहतरीन जगह हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

उत्तर प्रदेश का छिपा रत्न
बरेली मंडल के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित पीलीभीत जिला नेपाल की सीमा से सटा हुआ है। यह उप-हिमालयी तलहटी में बसा एक बेहद खूबसूरत इलाका है। यहां की प्राकृतिक बनावट इसे उत्तर भारत के सबसे हरे-भरे और शांत जिलों में शुमार करती है।

पीलीभीत में स्थित चूका बीच, शारदा सागर डैम के किनारे बसा एक अद्भुत पर्यटन स्थल है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पास होने की वजह से यहां का वातावरण हरा-भरा और बेहद शांत है। सोशल मीडिया पर यहां की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं, जहां नीली झील, रेत और लकड़ी के हट्स देखकर लोग इसे “यूपी का मिनी मालदीव” कहने लगे हैं।

झील, रेत, लकड़ी के हट्स की जादुई दुनिया
चूका बीच पर पहुंचते ही ऐसा लगता है मानो आप किसी तटीय स्वर्ग में आ गए हों। यहां फैली नीली झील के किनारे बिछी सफेद रेत और पेड़ों की छांव में बनी लकड़ी की झोपड़ियां एक फिल्मी नज़ारा पेश करती हैं। यह जगह कपल्स, परिवारों और दोस्तों के साथ पिकनिक या वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट है, जहां सुकून और खूबसूरती दोनों भरपूर मिलते हैं।

शहरी भागदौड़ से दूर सुकून भरा ठिकाना
बड़े शहरों से आने वाले लोग यहां पहुंचते ही खुद को एक अलग ही माहौल में पाते हैं। यहां की ताज़ी हवा, प्राकृतिक नजारे और शांत वातावरण मन को ताजगी से भर देते हैं। चाहे तनाव दूर करना हो, कुछ नया देखना हो या बस प्रकृति के बीच वक्त बिताना हो, चूका बीच हर पर्यटक को एक यादगार अनुभव देता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation