• Latest
  • Trending

अमेरिका के लिए डाक सेवाएं बहाल

October 18, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेरिका के लिए डाक सेवाएं बहाल

टैरिफ टेंशन के बीच आया मोहब्बत का पैगाम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अमेरिका से टैरिफ टेंशन के बीच भारतीय डाक विभाग ने बड़ी घोषणा की है। उसने अमेरिका के लिए सभी तरह की अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं फिर से बहाल कर दीं। ये सेवाएं अमेरिकी सीमा-शुल्क और सीमा संरक्षण (सीबीपी) के नए दिशानिर्देशों के अनुसार बहाल की गई हैं। नए नियमों के तहत, भारत से अमेरिका जाने वाली डाक पर शुल्क दर घोषित सामान मूल्य का 50% तय की गई है। यह कदम एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम), शिल्पकारों, छोटे व्यापारियों और ई-कॉमर्स निर्यातकों को राहत देने के मकसद से उठाया गया है। इससे भारत के निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यह कदम कई मायनों से महत्वपूर्ण है। इसे ऐसे समय उठाया गया है जब अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत का सिलसिला दोबारा तेजी से बढ़ा है। भारत के प्रति अमेरिका के रुख में नरमी आई है। उसने भारत को अपना अहम सहयोगी बताया है। व्यापार वार्ता के लिए भारत का एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका जाने वाला है।

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

अगस्त से निलंबित थीं सेवाएं
डाक विभाग ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘विभाग यह घोषणा करते हुए खुश है कि अमेरिका के लिए सभी श्रेणियों की अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं दोबारा शुरू की जा रही हैं।’ ये सेवाएं 22 अगस्त को अमेरिकी प्रशासन के कार्यकारी आदेश 14324 के आने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई थीं। विभाग ने साफ किया कि डाक सेवाओं का निलंबन अमेरिकी सरकार के नए नियामकीय प्रावधानों के कारण जरूरी था। इन प्रावधानों में टैरिफ का कलेक्शन और पेमेंट की प्रक्रिया शामिल है।

विभाग ने यह भी बताया कि डाक उत्पादों पर कोई अतिरिक्त बुनियादी या उत्पाद-विशिष्ट शुल्क नहीं लगाया गया है। यह उन्हें कूरियर या वाणिज्यिक खेप से अलग करता है। बयान में कहा गया है, ‘यह लाभकारी शुल्क संरचना कुल लागत बोझ को काफी कम करती है। डाक के जरिये सामान भेजने को एमएसएमई, शिल्पकारों, छोटे व्यापारियों और ई-कॉमर्स निर्यातकों के लिए किफायती और प्रतिस्पर्धी लॉजिस्टिक विकल्प बनाती है।’ इसका मतलब है कि डाक से सामान भेजना अब पहले से ज्यादा सस्ता और आसान हो जाएगा।

डाक विभाग ने दिया है आश्वासन
इसके अलावा, डाक विभाग ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि वस्तु या माल का डिस्ट्रीब्यूशन शुल्क सहित भुगतान (डीडीपी) और योग्य पार्टी सेवाओं के लिए उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। डाक शुल्क भी पहले की तरह ही लागू रहेंगे। इससे निर्यातकों को सस्ती दरें मिलती रहेंगी। वे नए अमेरिकी आयात नियमों का आसानी से पालन कर सकेंगे। यह कदम विशेष रूप से छोटे व्यवसायों को ध्यान में रखकर उठाया गया है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर सकें।

यह फैसला भारत के निर्यात को बढ़ावा देने और एमएसएमई इकाइयों का समर्थन करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डाक विभाग का यह प्रयास छोटे निर्यातकों के लिए बड़ी राहत है, जो पहले आयात शुल्क और अन्य शुल्कों के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार में बाधाओं का सामना कर रहे थे। अब वे डाक सेवाओं का इस्तेमाल करके आसानी से अपने उत्पाद अमेरिका भेज सकेंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation