• Latest
  • Trending

मुंबई को मिला खिले कमल जैसा दूसरा नवी मुंबई एयरपोर्ट

October 11, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई को मिला खिले कमल जैसा दूसरा नवी मुंबई एयरपोर्ट

नया हवाईअड्डा विकसित भारत की एक झलक : मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 11, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मुंबई आतंकी हमले के बाद सेना को जवाबी कार्रवाई से किसने रोका था। मोदी ने आरोप लगाया कि तत्कालीन केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर किया, जिसके कारण देश को भारी कीमत चुकानी पड़ी।
प्रधानमंत्री ने यह बात कमल के फूल जैसे आकार वाले नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने नए हवाईअड्डे को विकसित भारत की एक झलक भी बताया। उन्होंने कहा कि एक कांग्रेस नेता, जो केंद्रीय गृहमंत्री भी रह चुके हैं, ने कहा है कि एक देश ने वर्ष 2008 में 26/11 हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से रोका था। पार्टी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। यूपीए सरकार में गृहमंत्री रहे चिदंबरम ने हाल में में कहा था कि वे हमले के बाद पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के पक्षधर थे, लेकिन यूपीए सरकार ने विदेश मंत्रालय के विचार को मानते हुए पाक के खिलाफ कूटनीतिक कदम उठाने का फैसला किया। अमेरिका समेत विश्व शक्तियां चाहती थीं कि भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू न करे।
हमले को तैयार थी सेना
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबई हमेशा से देश की आर्थिक राजधानी और एक जीवंत महानगर है, इसलिए यह आतंकवादी हमलों के प्रति संवेदनशील रहा है। शहर की इसी विशेषता के कारण 2008 में आतंकवादियों ने इसे निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि मुंबई हमले का जवाब देने के लिए सुरक्षाबल तैयार थे और देश का मूड भी पड़ोसी मुल्क पर हमला करने का था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लिए, हमारे देश और उसके नागरिकों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
देश का पहला डिजिटल हवाईअड्डा
पीएम ने देश के पहले डिजिटल हवाईअड्डे के उद्घाटन से पहले एयरपोर्ट का मुआयना किया। करीब 19,650 करोड़ की लागत से तैयार यह देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है। पीएम ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 सेवा के अंतिम चरण का भी उद्घाटन किया। यह पहला भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर है।

नवी मुंबई एयरपोर्ट का दिखा भव्य रूप
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल हवाई अड्डों में से एक माना जा रहा है। टर्मिनल मॉर्डन टेक्नोलॉजी से लैस है और मेट्रो स्टेशन पर सीधा चेक-इन, वन-अप एंड टू-एंड बैगेज फैसिलिटी जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।
एयरपोर्ट का पहला रनवे पूरी तरह तैयार है, जबकि दूसरा रनवे अगले चार वर्षों में बनकर तैयार होगा। दोनों रनवे के लिए अलग-अलग टैक्सी-वे और 350 विमानों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अटल सेतु से कोस्टल रोड तक नई सड़क बनाई जा रही है और मेट्रो लाइन 8 को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा वॉटर टैक्सी सेवा भी शुरू की जाएगी।
एयरपोर्ट बनाते वक्त पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है। एयरपोर्ट हरित ऊर्जा और जल संरक्षण के उपायों से लैस है। टर्मिनल में डिजिटल आर्ट के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक मिलेगी, जबकि संचालन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल होगा। इस परियोजना पर कुल 19,600 करोड़ रुपये का खर्च आया है। सिडको ने भूमि विकास के लिए 3500 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए हैं। यह मुंबई की हवाई यातायात क्षमता को दोगुना कर देगा।
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने एयरपोर्ट को इसे बनाने वाले सभी लोगों को समर्पित किया है। उनके बेटे जीत अडाणी ने कहा कि यह निर्माण सिर्फ कंक्रीट से नहीं, बल्कि मेहनत से तैयार हुआ है। गौतम अडाणी ने कहा कि हर वो हाथ, जिसने इसे बनाया और हर वो दिल जिसने इसे संजोया, यही इस एयरपोर्ट की असली रचना है।

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation