• Latest
  • Trending

थानेदार बनी बेटियों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली, सुनीं फरियादें

October 4, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

थानेदार बनी बेटियों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली, सुनीं फरियादें

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की अनोखी पहल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 4, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटियों को एक दिन के लिए थानेदार बनने का अवसर मिला। रामगढ़ताल, एम्स, झंगहा, पीपीगंज और कैंपियरगंज थाने की थानाध्यक्ष बनी बेटियों ने न सिर्फ फरियादियों की समस्याएं सुनीं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली को भी बारीकी से समझा। महिला सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी, गश्त कर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की।
झंगहा थाने में एक दिन के लिए जेपीएस सेंट्रल एकेडमी जंगल गौरी नंबर एक की इंटर की छात्रा स्मिता यादव को थानेदार बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। स्मिता ने अपराध रजिस्टर, शस्त्रागार, बैरक, कारागार कक्ष समेत पूरे थाने का निरीक्षण किया। महिला फरियादियों को सुनने के बाद उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1076, 1098 आदि की विस्तृत जानकारी भी दी। शाम को पैदल गश्त कर बिना हेलमेट के चल रहे बाइक सवारों का चालान कटवाया। यातायात नियम के साथ वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।
आराध्या ने संभाली चौकी की कमान
पीपीगंज कस्बा चौकी पर अल्मा मेटर विद्यालय मानीराम की कक्षा 9 की छात्रा आराध्या अग्रहरि को एक दिन के लिए चौकी प्रभारी बनाया गया। आराध्या ने चौकी पर आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय से अपराध नियंत्रण के लिए मिली नई अपाची बाइक का भी निरीक्षण कर उसे चौकी को सौंपा गया। चौकी प्रभारी गौरव तिवारी, एसआई मनीष राज, आरक्षी उमेश सिंह, अमित गिरी सहित कई लोग मौके पर मौजूद रहे।
कैंपियरगंज थाने की कमान
संभाली राधा यादव ने
जनता इंटर कालेज इंद्रपुर की कक्षा 11 की छात्रा राधा यादव को कैंपियरगंज थाने की एक दिन की प्रभारी बनाया गया। राधा ने थाने में मौजूद अभिलेखों, कंप्यूटर सेक्शन और जनसुनवाई रजिस्टर का निरीक्षण किया। फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। मालखाने का निरीक्षण करते हुए उन्होंने शस्त्रों की जानकारी ली और महिला हेल्प डेस्क पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति जानी।
पैदल गश्त के दौरान बस स्टैंड चौराहे पर दुकानदारों से संवाद कर शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की। एक आरक्षी के अवकाश आवेदन पर उन्होंने अनुशासन का संदेश भी दिया। थाना प्रभारी बनने के बाद राधा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने पुलिसिंग के अनुभव को प्रेरणादायक बताया।
कैंट पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
मिशन शक्ति अभियान के तहत कैंट थाने की महिला बीट आरक्षियों और मिशन शक्ति टीम ने स्कूल, कालेज, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया। महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा, दहेज, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, लैंगिक उत्पीड़न सहित अन्य कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1930, 1076, 1098 आदि के उपयोग का तरीका भी बताया गया। महिला हेल्प डेस्क, वन स्टॉप सेंटर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation