• Latest
  • Trending
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

April 7, 2023
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
Tuesday, September 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

भारत में सबका साथ, सबका विकास एक दर्शन : पीएम मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 7, 2023
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि कई वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र में ऐसा संभव है। यह स्वयं विश्व में लोकतंत्र के लिए सबसे अच्छा उदाहरण है।

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से दूसरे लोकतंत्र शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र इस विश्वास पर आधारित है कि हर इंसान की जरूरतें और आकांक्षाएं समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सिर्फ एक अमूर्त ढांचा नहीं, बल्कि एक आत्मा भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में सबका साथ, सबका विकास एक दर्शन है जिसका अर्थ समावेशी विकास के लिए एक साथ प्रयास करना है। मोदी ने कहा कि भारत ने वैक्सीन मैत्री पहल के तहत दुनिया के कई देशों को लाखों टीके भेजे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड के दौरान भारत की प्रतिक्रिया लोगों से प्रेरित रही। इसकी वजह से भारतीय नागरिकों को देश में ही तैयार वैक्सीन की दो अरब खुराक दिया जाना संभव हो पाया। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की हर पहल भारत के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से संचालित होती है। लोकतंत्र शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण की सह-मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, कोस्टारिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रॉबल्स, जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने की।

– लोकतंत्र सिर्फ एक अमूर्त ढांचा नहीं है, बल्कि एक भावना भी
– सरकार की हर पहल भारत के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से संचालित

पीएम मोदी ने कहा कि चाहे जीवनशैली में बदलाव के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से लड़ने का भारत का प्रयास हो, वितरित भंडारण के माध्यम से जल संरक्षण हो या सभी को स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन प्रदान करना हो, हर पहल यहां के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से संचालित होती है। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की प्रतिक्रिया लोगों द्वारा संचालित थी। देश की ‘टीका मैत्री’ पहल ‘वसुधैव कुटुम्बकम ्’ के मंत्र से भी निर्देशित है, जिसका अर्थ है ‘एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य’। सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का प्रमाण यह भी है कि मंदी की आशंका के बीच भारत जनवरी-जुलाई 2022 के बीच स्टार्टअप यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से ज्यादा मूल्यांकन) के मामले में चीन को पीछे छोड़ने में कामयाब रहा। पहले कोरोना महामारी और फिर रूस-यूक्रेन युद्ध से पैदा हुईं चुनौतियों ने दुनियाभर के लिए महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक विकास के मोर्चे पर काफी मुश्किलें खड़ी कर दीं। आलम यह है कि अमेरिका और यूरोप जैसी विकसित अर्थव्यवस्थाएं मंदी में फंसने के कगार पर हैं। इन चुनौतियों के बीच मजबूत आर्थिक और बुनियादी ढांचा प्रबंधन के दम पर भारत सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2022 में चालू वित्त वर्ष की पहली और दूसरी तिमाही में भारत की विकास दर क्रमशः 13.5 फीसदी एवं 6.3 फीसदी रही, जो दुनियाभर में सबसे तेज थी। महंगाई के मामले में भी काफी चुनौतियां थीं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से महंगाई ने सबको परेशान किया। भारत में भी दिक्कतें थीं पर पीएम मोदी सरकार के उपायों के कारण इस संकट पर काबू पाने में सफलता मिली। औद्योगिक विकास में स्टार्टअप का विशेष योगदान है। यूनिकॉर्न में हमने चीन को पछाड़ा। भारत में जनवरी-जुलाई 2022 के बीच 14 स्टार्टअप यूनिकॉर्न बने जबकि चीन में सिर्फ 11 । यूनिकॉर्न के मामले में अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरे स्थान पर है। विश्व बैंक और आईएमएफ भी भारत और पीएम मोदी के कार्य करने के तरीकों और फैसलों के कारण स्पष्ट कह चुके हैं कि दुनिया में भारत के आर्थिक विकास की दर सबसे बेहतर रहेगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation