• Latest
  • Trending

नौसेना के पहले स्वदेशी 3 डी एयर सर्विलांस रडार से नहीं बच पाएंगे दुश्मन के हवाई टारगेट

September 20, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नौसेना के पहले स्वदेशी 3 डी एयर सर्विलांस रडार से नहीं बच पाएंगे दुश्मन के हवाई टारगेट

टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने स्पेन की इंद्रा के मिलकर किया निर्माण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 20, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने स्पेन की इंद्रा के साथ मिलकर भारतीय नौसेना के लिए पहला स्वदेशी 3डी एयर सर्विलांस रडार ‘लांजा-एन’ कमीशन किया है। यह रडार युद्धपोत पर लगाया गया है। यह ड्रोन, जेट, मिसाइलों को ट्रैक करता है। कर्नाटक में टाटा की फैक्ट्री और रडार बनाएगी। यह भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।
‘लांजा-एन’ रडार क्या है?
‘लांजा-एन’ इंद्रा का लांजा 3डी रडार का नौसैनिक संस्करण है, जो दुनिया के सबसे एडवांस लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस और एंटी-मिसाइल रडार में से एक है। यह रडार हवा और सतह, दोनों के लक्ष्यों को 3डी में ट्रैक करता है। इसकी रेंज 254 नॉटिकल माइल्स (लगभग 470 किमी) है। यह ड्रोन, सुपरसोनिक फाइटर जेट, एंटी-रेडिएशन मिसाइल, और नौसैनिक प्लेटफॉर्म को पकड़ सकता है।
यह खराब मौसम में भी काम करता है और दुश्मन के हमलों को रोकने में माहिर है। यह पहली बार है जब ‘लांजा-एन’ रडार स्पेन के बाहर काम करेगा। इंद्रा ने इसे भारतीय महासागर की नमी और गर्मी के लिए अनुकूलित किया है। रडार को युद्धपोत के सभी सिस्टम से जोड़ा गया है। सख्त समुद्री परीक्षणों के बाद इसे स्वीकार किया गया। परीक्षणों में विभिन्न नौसैनिक और हवाई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया।
टाटा और इंद्रा का सहयोग
यह उपलब्धि टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और इंद्रा के बीच 2020 में हुए समझौते का नतीजा है। इस समझौते में 23 रडारों की डिलीवरी का प्रावधान है, जिनमें से तीन इंद्रा से आएंगे। बाकी 20 को टाटा भारत में असेंबल करेगा। टाटा ने कर्नाटक में एक रडार असेंबली, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी बनाई है, जो डिलीवरी को तेज करेगी।
पीएमएसएल के सीईओ और एमडी सुकर्ण सिंह ने कहा कि इंद्रा के साथ हमारा सहयोग भारत में रडार निर्माण क्षमता को मजबूत करने का प्रतीक है। हम स्थानीय सप्लाई चेन और तकनीकी विशेषज्ञता से उन्नत रक्षा प्रणालियों का इकोसिस्टम बना रहे हैं। इंद्रा के नेवल बिजनेस यूनिट की हेड आना बुएंडिया ने कहा कि यह प्रोजेक्ट रडार डिलीवरी से आगे है। हमने बेंगलुरु में टाटा के साथ रडार फैक्ट्री बनाई, जो हमें स्थानीय उत्पादन और सेवा प्रदान करने में मदद करेगी।
भारतीय नौसेना के लिए महत्व
यह रडार भारतीय नौसेना के फ्रिगेट, डिस्ट्रॉयर और एयरक्राफ्ट कैरियर पर लगाया जाएगा। पहले कमीशंड रडार एक युद्धपोत पर लगाया गया है। बाकी जल्द ही आएंगे। यह नौसेना की निगरानी क्षमता को मजबूत करेगा। खासकर दुश्मन के ड्रोन, जेट और मिसाइलों के खिलाफ।
इंद्रा का ‘लांजा-एन’ रडार मॉड्यूलर, सॉलिड-स्टेट और पल्स्ड टैक्टिकल रडार है, जो सभी प्रकार के हवाई और सतही लक्ष्यों को ट्रैक करता है। यह भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। टाटा पहली भारतीय कंपनी बनी जो नेक्स्ट जनरेशन नेवल सर्विलांस रडार बना और इंटीग्रेट कर रही है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation