• Latest
  • Trending

ट्रंप को सबक सिखाएंगे कानपुर के लेदर कारोबारी

September 13, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ट्रंप को सबक सिखाएंगे कानपुर के लेदर कारोबारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय लेदर उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले ने कानपुर के निर्यातकों को बड़ा झटका दिया है। इस टैरिफ के खिलाफ अब शहर के लेदर कारोबारियों ने अमेरिका संग व्यापार सस्पेंड करने का निर्णय लिया है। काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट (सीएलई) से जुड़े अधिकतर कारोबारियों ने एकजुट होकर घोषणा है कि अब वे अमेरिकी बाजार पर निर्भर नहीं रहेंगे और अफ्रीकी व यूरोपीय देशों के साथ-साथ भारतीय बाजारों की ओर रुख करेंगे।
अमेरिका संग बिजनेस बंद करेंगे
सीएलई के चेयरमैन आर.के. जालान ने कहा कि जिन कारोबारियों का सालाना कारोबार 20 करोड़ रुपये से अधिक है, वे अमेरिका संग व्यापार को बंद करने का मन बना चुके हैं। उनके अनुसार अमेरिकी ग्राहक 20 से 25 प्रतिशत छूट की मांग कर रहे हैं, लेकिन इतना घाटा देना किसी भी व्यापारी के लिए संभव नहीं है। इसी तरह सीएलई के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद इराकी ने कहा कि 50 प्रतिशत टैरिफ कहीं से भी उचित नहीं है। निर्यातक अब मजबूरी में नए देशों की ओर देखेंगे।
हर साल हजारों करोड़ का कारोबार
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि अमेरिका संग कानपुर का हर साल हजारों करोड़ रुपये का कारोबार होता रहा है। इसमें लेदर सबसे बड़ा उत्पाद है। उन्होंने कहा कि औसतन हर साल करीब एक हजार करोड़ रुपये का निर्यात अमेरिका को किया जाता है लेकिन टैरिफ लागू होने के बाद यह कारोबार पूरी तरह से संकट में पड़ गया है।
नए बाजारों की तलाश करनी पड़ेगी
लेदर कारोबारी जावेद इकबाल का कहना है कि 50 प्रतिशत टैरिफ की दशा में कारोबार करना असंभव जैसा है। इस वजह से अब नए बाजारों की तलाश करनी ही पड़ेगी। उनका कहना है कि अफ्रीकी और यूरोपीय देशों में भारतीय लेदर उत्पादों की मांग अच्छी है, इसलिए आने वाले समय में कारोबार उसी दिशा में बढ़ेगा।
संकट से आएगा नया अवसर
कानपुर के लेदर कारोबारियों का मानना है कि यह संकट ही उनके लिए नए अवसर लेकर आएगा।
अफ्रीका, यूरोप और भारत के घरेलू बाजारों में मांग अच्छी है। अगर निर्यातक सही रणनीति अपनाएं तो आने वाले सालों में अमेरिकी नुकसान की भरपाई आसानी से हो सकती है।
साल दर साल बढ़ा आंकड़ा
2020-21: 300 करोड़ रुपये
2021-22: 400 करोड़ रुपये
2022-23: 600 करोड़ रुपये
2023-24: 800 करोड़ रुपये
2024-25: 1000 करोड़ रुपये
इन आंकड़ों से साफ है कि बीते पांच सालों में निर्यात लगातार बढ़ा है, लेकिन अब 50 प्रतिशत टैरिफ लागू होने के बाद इस कारोबार पर ताला लगने जैसा खतरा मंडरा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation