• Latest
  • Trending

चांद के पार, मंगल से आगे अब डीप स्पेस की तैयारी

September 6, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चांद के पार, मंगल से आगे अब डीप स्पेस की तैयारी

पीएम मोदी ने अंतरिक्ष दिवस पर रखा नया लक्ष्य

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर वैज्ञानिकों, छात्रों और नीति-निर्माताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत अब चांद और मंगल की सफल यात्राओं के बाद गहरे अंतरिक्ष मिशन ( डीप स्पेस एक्सप्लोरेशन) की तैयारी कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘हम चांद और मंगल तक पहुंच चुके हैं। अब हमें गहरे अंतरिक्ष में झांकना है, जहां मानवता के उज्ज्वल भविष्य के कई रहस्य छिपे हुए हैं। आकाशगंगाओं के परे हमारा क्षितिज है। ब्रह्मांड हमें बताता है कि कोई सीमा अंतिम सीमा नहीं है।’
अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा भारत
पीएम मोदी ने एलान किया कि भारत अपने भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों का एक विशेष पूल तैयार करेगा और युवाओं से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही गगनयान मिशन लॉन्च करेगा और आने वाले वर्षों में अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन भी बनाएगा।
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत तेजी से सेमी-क्रायोजेनिक इंजन और इलेक्टि्रक प्रोपल्शन जैसी नई तकनीकों में प्रगति कर रहा है। उन्होंने निजी क्षेत्र से भी आगे आने का आग्रह किया और कहा कि आने वाले पांच साल में पांच अंतरिक्ष स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाया, ‘क्या हम उस मुकाम तक पहुंच सकते हैं, जहां भारत हर साल 50 रॉकेट लॉन्च करे?’
चंद्रयान-3 और शुभांशु की उपलब्धि की तारीफ
प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि भारत ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 मिशन से इतिहास रचा था और चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना था। उन्होंने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की भी तारीफ की, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तिरंगा लहराकर भारत का मान बढ़ाया। पीएम मोदी ने जानकारी दी कि इस वर्ष राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम ‘आर्यभट्ट से गगनयान’ रखी गई है, जो भारत के गौरवशाली अतीत और भविष्य के संकल्प दोनों का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में भारत में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड का भी जिक्र किया, जिसमें 60 से अधिक देशों के 300 युवाओं ने भाग लिया और भारतीय युवाओं ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि इसरो युवा पीढ़ी में अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए स्पेस हैकाथॉन और रोबोटिक्स चैलेंज जैसी पहल भी कर रहा है। भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यह मिशन वर्ष 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च होगा। इसमें ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला शामिल होंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation