• Latest
  • Trending

2 इंडियन स्टार्टअप्स का यूएस की धरती से अंतरिक्ष में कमाल

September 6, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

2 इंडियन स्टार्टअप्स का यूएस की धरती से अंतरिक्ष में कमाल

- किसानों को होगा फायदा, प्रदूषण पर भी मिलेगी अहम जानकारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के बाद भारत और अमेरिका के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका की धरती पर ही भारत ने एक बार फिर झंडे गाड़ दिए हैं। भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर ने एक ऐतिहासिक छलांग लगाई है। बेंगलुरु की पिक्सल और हैदराबाद की ध्रुव स्पेस ने अमेरिका में एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए अपने-अपने सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में लॉन्च किए। यह लॉन्च कैलिफोर्निया के वैंडनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से किए हुआ। यह भारत की तकनीकी ताकत के साथ-साथ निजी कंपनियों की बढ़ती काबिलियत की झलक भी दिखाता है। खास बात यह है कि दोनों कंपनियों ने यह उपलब्धि उस समय हासिल की जब अंतरराष्ट्रीय लॉन्च पर टैरिफ बढ़ने से ठीक पहले खिड़की बंद होने वाली थी।
पिक्सल ने अपने तीन नए फायरफ्लाई सैटेलाइट्स लॉन्च किए। इसके साथ कंपनी के पास अब कुल छह फायरफ्लाई सक्रिय हो गए हैं। यह किसी भारतीय निजी कंपनी का सबसे बड़ा अर्थ-इमेजिंग सैटेलाइट समूह है। हर फायरफ्लाई में हाइपरस्पेक्ट्रल सेंसर लगे हैं जो 135 से ज्यादा स्पेक्ट्रल बैंड्स में पांच मीटर रिज़ॉल्यूशन की तस्वीरें खींच सकते हैं । खेती में फसल की हालत हो या प्रदूषण और गैस लीक, फायरफ्लाई अब ऐसी बारीकियां पकड़ने में सक्षम हैं जो अब तक अदृश्य थीं। पिक्सल के सीईओ अवाइस अहमद ने कहा, “अब हमारी तस्वीरें सिर्फ झलक नहीं बल्कि धरती का निरंतर रिकॉर्ड बनेंगी। यह धरती को एक जीवित प्रयोगशाला बना देंगे।” फायरफ्लाई रोजाना धरती के हर हिस्से का डेटा भेजने में सक्षम हैं और आगे हनीबी नामक अगली पीढ़ी के सैटेलाइट्स इस क्षमता को और बढ़ाएंगे।
ध्रूव स्पेस
उधर ध्रुव स्पेस ने लीप-1 सैटेलाइट को लॉन्च कर अपने व्यावसायिक सफर का अगला अध्याय खोला। यह एक होस्टेड पेलोड मिशन है। सरल शब्दों में कहे तो अब कंपनी अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर उपकरण ले जाने की सुविधा दे सकती है। सीईओ संजय नेक्क ांटी के मुताबिक, “यह मिशन भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी का प्रतीक है और वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में नए अवसर पैदा करेगा।”
निजी स्पेस सेक्टर में भारत का दम
दो भारतीय स्टार्टअप्स का एक ही रॉकेट से अंतरिक्ष में उड़ान भरना न केवल उनकी तकनीकी तैयारी बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख को भी मजबूत करता है। पिक्सल जहां मेड इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड की कहानी गढ़ रहा है, वहीं ध्रुव स्पेस ग्राहकों के लिए भरोसेमंद पेलोड होस्टिंग प्लेटफॉर्म बनकर उभर रहा है। इस लॉन्च से भारत अब सिर्फ रॉकेट प्रक्षेपण का डेस्टिनेशन नहीं रहा बल्कि वह अंतरिक्ष समाधान बनाने वाला वैश्विक खिलाड़ी बन चुका है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation