• Latest
  • Trending

एक लाख महिलाएं बिखेरेंगी सौर ऊर्जा की रोशनी

August 29, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एक लाख महिलाएं बिखेरेंगी सौर ऊर्जा की रोशनी

योगी सरकार की अनूठी पहल : ‘सूर्य सखी’ योजना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 29, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ग्रामीण और शहरी महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत एक लाख ‘सूर्य सखियों’ के माध्यम से गांव-गांव तक सौर ऊर्जा की रोशनी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) के सहयोग से प्रारंभ की गई इस पहल का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है।
महिलाओं का सशक्तिकरण और सौर ऊर्जा का विस्तार
हाल ही में जारी एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी गई है कि योगी सरकार ग्रामीण विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को सोलर पैनल, लाइटिंग, और ईवी चार्जिंग जैसे सौर ऊर्जा आधारित प्रोजेक्टों से जोड़ा जा रहा है।
‘महिला सूर्य सखी’ पहल के तहत महिलाएं सौर ऊर्जा से संबंधित उपकरणों की स्थापना, रखरखाव, और मरम्मत का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और सामाजिक स्थिति मजबूत होगी।
2030 तक एक लाख उद्यमों का लक्ष्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महिलाओं की मजबूत आर्थिक स्थिति के लिए विकेंद्रीकृत ऊर्जा (डीआरई) कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का लक्ष्य वर्ष 2030 तक एक लाख महिला नेतृत्व वाले उद्यमों तक विकेंद्रीकृत नवीकरणीय ऊर्जा (डीआरई) समाधान पहुंचाना है। यूपीएसआरएलएम की निदेशक दीपा रंजन के अनुसार डीआरई ऑफ-ग्रिड और मिनी-ग्रिड ऊर्जा समाधानों से संबंधित है जो ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में स्वच्छ, सस्ती, और विश्वसनीय ऊर्जा प्रदान करेगा।
प्रमुख साझेदारियां और कार्ययोजना
दीपा रंजन ने बताया कि इस पहल को सफल बनाने के लिए यूपीएसआरएलएम ने कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ साझेदारी की है, जिनमें पीसीआई इंडिया, एचसीबीसी, ग्लोबल एनर्जी एलायंस फॉर पीपल एंड प्लैनेट, गेट्स फाउंडेशन इंडिया और प्रेरणा ओजस शामिल हैं।
ये संस्थाएं प्रदेश के 20 जिलों में डीआरई को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस सहयोग से एक समावेशी और लचीला स्वच्छ ऊर्जा तंत्र विकसित किया जाएगा जो महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation