• Latest
  • Trending

हेलिकॉप्टर से गगनयान का पहला एयर ड्रॉप टेस्ट सफल

August 29, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हेलिकॉप्टर से गगनयान का पहला एयर ड्रॉप टेस्ट सफल

अंतरिक्ष से यात्री सुरक्षित लौटें, इसलिए कैप्सूल को समुद्र में पैराशूट से उतारा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 29, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। गगनयान मिशन के लिए पहला इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (आईएडीटी-01) सफल रहा। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से इसरो ने वायुसेना, डीआरडीओ, नेवी और कोस्टगार्ड के साथ मिलकर यह टेस्ट पूरा किया। वायुसेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से 4 किमी ऊंचाई से क्रू मॉड्यूल को गिराया गया। यह टेस्ट पूरी तरह से पैराशूट आधारित सिस्टम की जांच के लिए था, ताकि भविष्य में जब अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटें तो उनका क्रू मॉड्यूल सुरक्षित तरीके से समुद्र में उतर सके। क्रू मॉड्यूल में ही अंतरिक्ष यात्री होते हैं।
इस टेस्ट में पहले छोटे पैराशूट खोले गए, जिनकी स्पीड कम हुई तो पायलट पैराशूट और फिर तीन बड़े पैराशूट खुले। उनकी मदद से क्रू मॉड्यूल धीरे-धीरे सुरक्षित ढंग से नीचे उतरा। अब इस टेस्ट के सभी डेटा का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा, जिसके बाद आगे के टेस्ट की योजना बनेगी। इसरो का प्लान है कि ऐसे 7 एयर ड्रॉप टेस्ट किए जाएं। इसके बाद अंतरिक्ष यात्री भेजने से पहले एक ह्यूमनॉइड रोबॉट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, ताकि सभी सिस्टम की सुरक्षा की पूरी जांच हो सके।
क्या है? गगनयान मिशन
गगनयान देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है, जिसके तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। गगनयान मिशन तीन दिवसीय है।

अब तक कितना काम हुआ?
– लॉन्च व्हीकल एचएलवीएम 3 तैयार
– एयरफोर्स के 4 पायलट की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी
– क्रू मॉड्यूल और लाइफ सपोर्ट सिस्टम फाइनल स्टेज में
– कू एस्केप सिस्टम तैयार
– बैकअप रिकवरी के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ भी समझौता

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

शुभांशु आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष यात्री शुभाशु शुक्ला और अन्य गगन यात्रियों को सम्मानित किया। नई दिल्ली में कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने शुभांशु से कहा कि उनका अनुभव आगामी मिशन में बड़ा मददगार साबित होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि शुभांशु की यात्रा पीढ़ियों को प्रेरणा देगी। वह बजरंग बली के भक्त हैं। शुभांशु ने कहा कि वह बचपन में शर्मीले थे और युवावस्था में उन्होने कभी अंतरिक्ष में जाने का सपना नहीं देखा था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation