• Latest
  • Trending
devendra

महाराष्ट्र में अब वाट्सएप पर मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

August 29, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में अब वाट्सएप पर मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

सुविधाएं आसान तरीके से उपलब्ध कराने के लिए उठाया बड़ा कदम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 29, 2025
in the blitz
0
devendra

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने नागरिकों को सरकारी सेवाएं और आसान तरीके से उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अब सभी गवर्नमेंट-टू-सिटिजन (जी2सी) सेवाएं ‘आपले सरकार’ पोर्टल के साथ-साथ व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध कराई जाएं।
सीएम ने अपने सरकारी निवास ‘वर्षा’ पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि हर तालुका में शुरू में 10–12 गांवों का एक क्लस्टर बनाया जाए। इन गांवों की जरूरतों के हिसाब से सेवाएं दी जाएं और इसके लिए विशेष टीमें बनाई जाएं ताकि समय पर सेवा सुनिश्चित की जा सके।
दस्तावेजों की संख्या कम होगी
फडणवीस ने कहा कि सेवाओं के लिए आवेदन करते समय मांगे जाने वाले दस्तावेजों की संख्या कम की जानी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को आसानी हो। साथ ही, सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए थर्ड पार्टी एजेंसियों से स्वतंत्र ऑडिट भी कराया जाएगा।
डैशबोर्ड होंगे एक समान
मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि सभी जिलापरिषदों, नगर निगमों और विश्वविद्यालयों के डैशबोर्ड को एक जैसा बनाया जाए ताकि नागरिकों को एकसमान अनुभव मिल सके। इसके अलावा, सेवाओं को उपलब्ध कराने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो।
मल्टी-मोडल सिस्टम पर जोर
मुख्य सचिव राजेश कुमार ने सुझाव दिया कि सेवाओं में अपील की सुविधा भी दी जाए। साथ ही, प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज ईमेल, पोर्टल और व्हाट्सऐप जैसे मल्टी-मोडल सिस्टम के जरिए उपलब्ध कराए जाएं, ताकि लोगों को किसी एक माध्यम पर निर्भर न रहना पड़े।
1,001 सेवाएं होंगी ऑनलाइन
वर्तमान में ‘आपले सरकार’ पोर्टल के जरिए 1,001 सेवाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। इनमें से 997 सेवाएं पहले ही ऑनलाइन हो चुकी हैं। पिछले 15 दिनों में 236 नई सेवाएं जोड़ी गई हैं। अब सरकार का लक्ष्य है कि इन्हें व्हाट्सएप से भी जोड़ा जाए ताकि गांव से लेकर शहर तक हर नागरिक को सरल, सुलभ और तेज सेवा मिल सके।
सरकार का मानना है कि इस कदम से न केवल ग्रामीण इलाकों तक डिजिटल गवर्नेंस का विस्तार होगा बल्कि लोगों का समय भी बचेगा और सरकारी प्रक्रियाओं पर भरोसा और बढ़ेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation