• Latest
  • Trending

‘ट्रक ऑन ट्रेन’ के जरिये 12 घंटे में गुजरात से एनसीआर तक पहुंच रहा दूध

August 29, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘ट्रक ऑन ट्रेन’ के जरिये 12 घंटे में गुजरात से एनसीआर तक पहुंच रहा दूध

पहले लगते थे 30-35 घंटे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 29, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर काॅरपोरेशन ऑफ इंडिया के वेस्टर्न कॉरिडोर पर चल रही ‘ट्रक ऑन ट्रेन’ (टीओटी) सेवा ने कारोबार को आसान बना दिया है। गुजरात से 12 घंटे में रेवाड़ी तक दूध पहुंच रहा है। पहले 30 से 35 घंटे तक का समय लगता था। एनसीआर की कंपनियां भी अपने उत्पाद ट्रक में भरकर ट्रेन से गुजरात भेज रही हैं। इनमें ऑटो मोबाइल और अन्य कंपनियां शामिल हैं।
डीएफसीसी भी ‘ट्रक ऑन ट्रेन’ सेवा से मालामाल हो रहा है। अब तक 94 करोड़ से अधिक का राजस्व मिल चुका है। डीएफसीसी का वेस्टर्न कॉरिडोर ग्रेटर नोएडा से मुंबई तक बन रहा है। डीएफसीसी ने हरियाणा के न्यू रेवाड़ी से गुजरात के पालनपुर तक ट्रक ऑन ट्रेन सेवा शुरू की है। इन माल गाड़ियों में ट्रक ट्रेन पर रखकर जा रहे हैं। इस सेवा से गुजरात के पालनपुर से ट्रकों में भरकर ट्रेन से न्यू रेवाड़ी तक दूध पहुंच रहा है और फिर वहां से हरियाणा में दूध कारोबार की बड़ी कंपनी के प्लॉट में जाता है।
एक ट्रेन में साढ़े सात लाख लीटर दूध आता है
अफसरों ने बताया कि एक ट्रेन में करीब 7.50 लाख लीटर दूध आता है। 30 हजार लीटर दूध के 25 टैंकर होते है। ट्रेन में 5 ओपन इंडेंट भी होते हैं जिस पर दूध के अलावा अन्य सामान के ट्रक जा सकते हैं। इन ओपन इंडेंट में एनसीआर से गुजरात सामान भेजा जा रहा है। कई ऑटो मोबाइल कंपनी अपने उत्पाद गुजरात भेज रही हैं। साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कंपनियों के उत्पाद भी गुजरात भेजे जा रहे हैं।
पसंद आ रही सेवा, बढ़ता जा रहा उपयोग
कारोबारियों को टीओटी सेवा काफी पसंद आ रही है। 2022-23 में जहां 71 ट्रिप में 1389 वैगन का उपयोग हुआ। 2024-25 में यह बढ़कर 18,309 पहुंच गया। जब मालगाड़ी के ट्रिप की संख्या 730 रही थी। इस साल इसमें इजाफा होने की उम्मीद है। राजस्व भी बढ़कर 48 करोड़ पहुंच गया है। डीएफसीसी को चार साल में 94 करोड़ का राजस्व मिला है।
न्यू मॉडिफाइड गुड्स से
भी भेज सकते हैं माल
डीएफसीसी ने ई-कॉमर्स कारोबार के लिए न्यू मॉडिफाइड गुड्स (एनएमजी) सेवा भी शुरू की है। इसमें कारोबारियों को गुड्स मालगाड़ियों का इंतजार नहीं करना होगा। उनको एक कंटेनर भेजना है जो माल गाड़ी में न्यू मॉडिफाइड गुड्स रैक जोड़कर सामान भेज सकते हैं।
यह सेवा पायलट प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा के न्यू रेवाड़ी से बिहार के न्यू दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) स्टेशन के बीच शुरू की गई थी। यह ग्रेटर नोएडा के न्यू बोड़ाकी स्टेशन से गुजरती है। ग्रेटर नोएडा में भी बुकिंग सेंटर बनाया जाएगा।

किस वर्ष कितना हुआ इस सेवा का उपयोग
वर्ष वैगन ट्रिप राजस्व
2021-22 3456 167 10.51 करोड़
2022-23 1389 71 04.40 करोड़
2023-24 11259 443 31.18 करोड़
2024-25 18309 730 48.35 करोड़

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

इतना है किराया
वजन की श्रेणी किराया
n0-25 टन 25,543
n25-45 टन 29,191
n45-58 टन 32,000
nखाली ट्रक 21,894

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation