• Latest
  • Trending

झूठों के सरदार हैं डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी दूतावास ने ही खोली पोल

August 29, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

झूठों के सरदार हैं डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी दूतावास ने ही खोली पोल

वोटरों की संख्या बढ़ाने के लिए भारत को नहीं हुई 2.1 करोड़ डॉलर की फंडिंग

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 29, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अपने राजनीतिक हितों के लिए किसी पर भी आरोप लगाना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए नई बात नहीं है। ऐसा लग रहा है कि फरवरी, 2025 के दौरान उन्होंने अमेरिकी एजेंसी यूएसएड पर भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर की राशि खर्च करने के जो आरोप लगाए थे, वह भी झूठे थे।
उनकी इस बात की कलई किसी और ने नहीं बल्कि अमेरिकी दूतावास ने ही खोल दी है। अमेरिकी दूतावास ने जुलाई, 2025 में भारतीय विदेश मंत्रालय को पूरी जानकारी दी है कि वर्ष 2014 से वर्ष 2024 के दौरान यूएस एड ने भारत में वोटरों की संख्या बढ़ाने के लिए किसी 2.1 करोड़ डॉलर की राशि का योगदान नहीं दिया था। यह सूचना राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्द्धन सिंह ने साझा की है।
भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह पहली गलत बयानी नहीं है। आपरेशन सिंदूर के बाद वह कम से कम 35 बार यह दावा कर चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को उनके हस्तक्षेप की वजह से ही रोका जा सका। राष्ट्रपति ट्रंप यह भी कहते हैं कि जब उन्होंने कारोबार रोकने की धमकी दोनों पड़ोसी देशों को दी तब जा कर उन्होंने युद्ध रोका। भारत इससे साफ तौर पर इनकार कर चुका है।
दरअसल, फरवरी, 2025 में (दोबारा राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद) राष्ट्रपति ट्रंप ने यूएस एड एजेंसी को बंद करने का फैसला किया था और इस दौरान कम से कम पांच बार भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर देने का आरोप लगाया था। उन्होंने मियामी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और रिपब्लिकन गवर्नर्स एसोसिएशन की बैठक सहित विभिन्न मंचों पर भी यहीं बात कही। साथ ही पूर्व बाइडन सरकार पर भी आरोप लगाया कि उसने यूएस एड के जरिए वर्ष 2024 में भारत के आम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की थी।
विदेश मंत्रालय ने मांगी थी जानकारी
विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि 16 फरवरी, 2025 को अमेरिका की यूएस डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एजेंसी (डोज) ने यूएसएड की 48.6 करोड़ डॉलर की फंडिंग को रोकने (इसमें भारत को वोटर टर्नआउट के लिए 2.1 करोड़ डॉलर की राशि भी शामिल) की घोषणा की थी। 28 फरवरी को भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास को इस बारे में पत्र लिख कर पूरा ब्यौरा मांगा। इसमें किन एनजीओ को पैसा दिया गया, इसकी भी जानकारी मांगी गई।
इसके जवाब में दो जुलाई, 2025 को अमेरिकी दूतावास ने पत्र लिखा जिसमें बताया कि यूएसएड से भारत को न तो 2.1 करोड़ डॉलर की राशि मिली और न ही उसने भारत में 2014 से 2025 के बीच ऐसी राशि दी। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि भारत में वोटरों की संख्या बढ़ाने के लिए यूएसएड कोई गतिविधि नहीं चलाती।
29 जुलाई, 2025 को अमेरिकी दूतावास ने यह भी बताया कि 15 अगस्त, 2025 से यूएसएड का संचालन बंद हो जाएगा। बाद में 11 अगस्त को आर्थिक मामले के विभाग को अमेरिकी दूतावास ने बता दिया कि भारत सरकार के साथ यूएसएड ने साझेदारी को लेकर जो सात समझौते किये थे, उन्हें बंद किया जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation