• Latest
  • Trending

लखनऊ एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स का बदला समय

August 22, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लखनऊ एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स का बदला समय

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एयरपोर्ट पर विकास कार्यों को पूरा करा लिया गया है। इसके बाद अब 10 फ्लाइट की समय सारणी में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 16 अगस्त से प्रभावी हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे 24 घंटे के लिए खुल गया है। इससे पहले अभी दिन में रनवे को बंद किया जा रहा था। रनवे की मरम्मत और इसके पैरेलल टैक्सी-वे बनाने का काम पूरा करा लिया गया। इसके बाद अभी 10 फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट से शाम, रात और सुबह जाने वाली फ्लाइट्स को दिन में शिफ्ट किया गया है। इनमें इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें शामिल हैं।
दरअसल, एक मार्च से रिकार्पेटिंग और टैक्सी-वे का निर्माण कार्य चल रहा था। इस कारण दिन की फ्लाइट का समय बदला गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब प्रत्येक बुधवार को करीब साढ़े तीन घंटे रनवे बंद रहने की बात सामने आई है। कार्य पूरा होने के बाद रात और कोहरे में लैंडिंग में एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग हो सकेगी। हालांकि, रनवे लंबाई न बढ़ाए जाने से बड़े विमान और कार्गो अभी भी नहीं उतर सकते हैं।
कई उड़ानों में बदलाव की सूचना
लखनऊ एयरपोर्ट के एक बार फिर फुली फंक्शनल होने के बाद कई उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। लखनऊ एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सुबह 8:20 बजे दिल्ली से लखनऊ आने वाली एआई-2499 अब दोपहर 1:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेगी। वापसी में फ्लाइट एआई-2500 सुबह 9:00 बजे की जगह दोपहर 2:05 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
एआई-811 अभी रात 10:05 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंचती है। यह अब शाम 8:20 बजे आने लगी है। लखनऊ से रात 10:55 बजे जाने वाली एआई-812 शाम 8:55 बजे जा रही है। इसी तरह इंडिगो ने भी गोवा की फ्लाइट का समय बदल दिया है। साथ ही, इंडिगो ने अपनी लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट में बदलाव किया है। हालांकि अधिकृत रूप से एयरलाइंस ने पोर्टल पर समय सारणी में बदलाव को अपडेट नहीं किया है। इससे यात्रियों में एक प्रकार की कंफ्यूजन जैसी स्थिति है। हालांकि, यात्रियों को बदलाव के बारे में जानकारी दिए जाने की भी बात सामने आ रही है। इंडिगो के सूत्रों का कहना है कि सितंबर से एयरलाइंस कई बड़े बदलाव कर सकती है। कुछ नए फ्लाइट्स को जोड़ना इसमें प्रमुख है।
यात्री के पास से मिला कारतूस
लखनऊ एयरपोर्ट पर मस्कट जा रहे एक यात्री के पास 7.65 बोर्ड का एक कारतूस मिलने की बात सामने आई है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation