• Latest
  • Trending

युवक की जान बचाने के लिए 3 किमी रिवर्स मोड में चलाई ट्रेन

August 22, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

युवक की जान बचाने के लिए 3 किमी रिवर्स मोड में चलाई ट्रेन

इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने जीता दिल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बांदा से कानपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक मुसाफिर के गिर जाने से हड़कंप मच गया। बोगी में चीख पुकार मचने पर गार्ड ने ट्रेन रुकवाकर हादसे की जानकारी लोको पायलट को दी। लोको पायलट ने रेलवे के उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद तीन किमी ट्रेन रिवर्स (पीछे की ओर) दौड़ा दी। जमीन पर रक्तरंजित पड़े युवक को उठाकर सुमेरपुर स्टेशन तक लाया गया, जहां एंबुलेंस के जरिए घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक की हालत अब खतरे से बाहर है।
पड़ोसी बांदा जिले के चहितारा ग्राम के रहने वाले सुरेन्द्र वर्मा अपनी परिवार के साथ अपनी बहन के घर सुमेरपुर जाने के लिए चित्रकूट-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। साथ में पत्नी सीमा, पुत्र अयांश और अर्पित भी ट्रेन की बोगी में बैठे थे। यह ट्रेन हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के रागौल रेलवे स्टेशन में थोड़ी देर के लिए रुकी। फिर स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन की ओर चल पड़ी।
सीमा ने बताया कि जैसे ही रागौल स्टेशन से ट्रेन चली तभी पति बाथरूम जाते समय दरवाजे में जोर का झटका लगने पर नीचे जा गिरे। पति के गिरते ही चीख पुकार मच गई। बोगी में चीख पुकार मचने पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के गार्ड ने तत्काल ट्रेन रुकवा दी। इसकी सूचना लोको पायलट के साथ ही रागौल व सुमेरपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी गई। गार्ड ने सुरेन्द्र के परिजनों को अपनी केबिन में बैठा लिया।
लोको पायलट के साहसिक
कदम से बची जान
भरुआ सुमेरपुर के रेलवे स्टेशन मास्टर अमानउद्दीन ने बताया कि चलती ट्रेन से सुरेन्द्र वर्मा (41) के नीचे गिरने की जानकारी मिलने पर रेलवे विभाग ने घायल को बचाने के लिए यह फैसला तत्काल लिया था। इसीलिए ट्रेन घायल को लेने के लिए ट्रेन बैक कराई गई थी।
ट्रेन में सवार भार्गव मिश्रा का कहना है कि मुसाफिर के नीचे गिरने पर लोको पायलट तीन किमी तक ट्रेन को बैक दिशा में दौड़ाई और मौके पर घायल पड़े सुरेन्द्र को उठाकर सुमेरपुर स्टेशन तक लाया गया। यहां से एंबुलेंस के माध्यम से उसे सरकारी अस्पताल भेजा गया। बताया कि रेलवे प्रशासन के बड़े फैसले के कारण युवक की जान बच गई है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation