• Latest
  • Trending

पकौड़े-नमकीन बेचने वाले की बेटी बनी आईएएस

August 22, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पकौड़े-नमकीन बेचने वाले की बेटी बनी आईएएस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में अटल बांध इलाके में रहने वाली दीपेश कुमारी एक स्टार हैं और उनसे भी बड़े सितारे हैं उनके पिता गोविंद कुमार जिन्होंने 25 साल तक पकौड़े-नमकीन जैसे स्नैक्स बेचकर 7 लोगों के परिवार का पालन पोषण किया और अपने पांचों बच्चों को शानदार शिक्षा के दम पर उनके पैरों पर खड़ा किया। उनकी एक बेटी दीपेश कुमारी ने न सिर्फ आईआईटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करके शानदार क्वालिफिकेशन हासिल की बल्कि यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में टॉपर वाली रैंक हासिल करके अधिकारी भी बनीं।
छोटे से कमरे में रहने वाला 7 लोगों का परिवार
भले ही दीपेश अपने 7 लोगों के परिवार के साथ एक छोटे से कमरे में रहती थीं, भले ही पर्याप्त सुख सुविधाएं नहीं थीं लेकिन उन्होंने इन मुश्किलों के आगे बड़े सपने देखने में कोई कसर नहीं छोड़ी और इसी का नतीजा हुआ कि वह एक आईएएस अफसर बनने तक के सफर को पूरा कर सकीं।
स्कूल से आईआईटी तक का सफर, फिर यूपीएससी के लिए सब छोड़ा
दीपेश कुमारी अपने 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं और बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। उन्होंने शिशु आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ाई की। 10वीं में उन्होंने 98 प्रतिशत और 12वीं में 89 प्रतिशत अंक हासिल किए।
इसके बाद उन्होंने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। फिर आईआईटी बॉम्बे से एमटेक किया। एक साल तक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने के बाद, उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी।
दीपेश को 2020 में अपने पहले यूपीएससी प्रयास में सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने और भी मेहनत से तैयारी की। अपनी नौकरी से बचाए हुए पैसों से दिल्ली में यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी की। उनकी मेहनत रंग लाई।
2021 में ईडब्ल्यूएस ऑल इंडिया चौथी रैंक
साल 2021 में अपनी दूसरी कोशिश में उन्होंने ऑल इंडिया 93वीं रैंक हासिल की। उन्हें आईएएस अफसर के तौर पर चुना गया। उन्होंने ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में भी चौथी रैंक भी हासिल की, यानी एक तरह से वह एक टॉपर कैंडिडेट बनकर उभरीं और आईएएस बनने का सपना साकार किया।
भाई-बहनों ने भी देखे बड़े सपने
आईएएस की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दीपेश कुमारी को झारखंड कैडर मिला। वह अपने छोटे भाई-बहनों के लिए एक मिसाल बन गईं, जिन्होंने खुद भी बड़े सपने देखे। दीपेश की छोटी बहन डॉक्टर बनीं, जो सफरदरजंग अस्पताल में सेवारत हैं। दो भाई लातूर में और दूसरा एम्स गुवाहाटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। अगर मन में ठान लो तो कोई भी मुश्किल आसान हो जाती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation