• Latest
  • Trending

भारत की वॉर शील्ड बनेगी और मजबूत, 67 हजार करोड़ की डिफेंस डील

August 15, 2025
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 7, 2026
भारत-जापान रोजगार और कौशल सहयोग

तीन लाख भारतीयों को जापान में मिलेगी नौकरी

September 7, 2026
nirmala-sitharaman

भारतीय कंपनियों की भरमार

September 7, 2026
daily-news

सात दिन का भारत, देश की प्रगति का साप्ताहिक लेखा

September 7, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत की वॉर शील्ड बनेगी और मजबूत, 67 हजार करोड़ की डिफेंस डील

इसमें मिसाइल सिस्टम्स, एयर डिफेंस नेटवर्क, लॉन्ग रेंज ड्रोन, रडार शामिल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सात दिन का भारत, देश की प्रगति का साप्ताहिक लेखा

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत की डिफेंस क्षमताओं को नई धार देने वाली एक मेगा डील को मंजूरी दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने लगभग ₹67,000 करोड़ की सैन्य परियोजनाओं को मंजूरी दी। इसमें मिसाइल सिस्टम्स, एयर डिफेंस नेटवर्क, लॉन्ग रेंज ड्रोन और रडार जैसे कई अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं, जो भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की ताकत को नए स्तर पर ले जाएंगे।
नौसेना को मिलेगा ब्रह्मोस
और बराक-1 का सपोर्ट
परियोजनाओं के तहत भारतीय नौसेना के लिए ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम, ब्रह्मोस लॉन्चर, और बराक-1 प्वाइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम के अपग्रेड को हरी झंडी दी गई है। इसके साथ ही नौसेना के लिए कॉम्पैक्ट ऑटोनॉमस सरफेस क्राफ्ट (सीएएससी) की भी खरीद होगी। ये रोबोटिक नौकाएं पनडुब्बी रोधी युद्धों में दुश्मन की गतिविधियों को ट्रैक और न्यूट्रलाइज करने में मदद करेंगी।
वायुसेना को मिलेगा नया पर्वतीय रडार
भारतीय वायुसेना के लिए पर्वतीय रडार की खरीद को मंजूरी दी गई है, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में दुश्मन की हरकतों पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही स्पाइडर एयर डिफेंस सिस्टम को भी अपग्रेड किया जाएगा, जिससे इसे एकीकृत वायु कमान प्रणाली से जोड़ा जा सकेगा।
एमईएल ड्रोन: बिना पायलट, पर भारी मार
तीनों सेनाओं के लिए मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (एमएएलई) ड्रोन्स की खरीद को भी मंजूरी दी गई है। ये ड्रोन्स भारी हथियार और अत्याधुनिक सेंसर से लैस होंगे। 24×7 निगरानी, टारगेट लोकेशन और सटीक हमले इनकी खासियत होगी। यह भारत की सीमा पर चौकसी और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अभियानों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।
एस-400 और सुपर ट्रांसपोर्ट
एयरक्राफ्ट का रखरखाव
रक्षा मंत्रालय ने एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए एक बड़ा सालाना मेंटेनेंस कांट्रैक्ट भी पास किया है. इसके अलावा, वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट विमानों के मेंटेनेंस के लिए भी शुरुआती स्वीकृति दी गई है।
क्यों है ये डील खास?
यह डील ऐसे वक्त आई है जब भारत को चीन और पाकिस्तान दोनों से दोतरफा सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। एलएसी और एलओसी, दोनों ही क्षेत्रों में भारत अब हाईटेक वॉर गियर से न सिर्फ निगरानी करेगा, बल्कि वक्त पड़ने पर जवाब भी देगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation