• Latest
  • Trending

विदेशी सरकारों के प्रति जवाबदेह कंपनियों पर निर्भरता कम करने का समय

August 9, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विदेशी सरकारों के प्रति जवाबदेह कंपनियों पर निर्भरता कम करने का समय

अमेरिका पर आश्रित भारतीय कंपनियां, नायरा फंसी मुश्किल में

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।भारतीय कंपनी नायरा और अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के बीच हुए विवाद ने साफ कर दिया है कि भारतीय कंपनियां हाई टेक, खास कर सूचना एवं संचार तकनीक क्षेत्र में किस तरह अमेरिकी कंपनियों की मनमर्जी पर आश्रित हैं। अब इसका समाधान ढूंढ़ा जाना चाहिए।
गुजरात के वाडीनगर में स्थित नायरा एनर्जी रिफाइनरी में रूस की कंपनी रोसनेफ्त का 49 फीसदी हिस्सा है। इसलिए हाल में यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने रूस से कच्चे तेल का सौदा करने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया तो ये रिफाइनरी भी घेरे में आ गई। बहरहाल, उसे तात्कालिक परेशानी अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की वजह से हुई। नायरा ने अपने संचार एवं प्रोडक्टिविटी टूल्स को संभालने का ठेका माइक्रोसॉफ्ट को दे रखा है। तो जैसे ही ईयू ने प्रतिबंध लागू किए, माइक्रोसॉफ्ट ने नायरा को अपनी सेवाएं रोक दी। इससे नायरा का कारोबार ठप होने के करीब पहुंच गया।
नायरा ने माइक्रोसॉफ्ट के एकतरफा कदम के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसमें उसने बताया कि वह माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं के लिए अग्रिम भुगतान कर चुकी है और ऐसे में बिना उसे सूचित किए सेवाओं को रोक देना दोनों कंपनियों में हुए करार का खुला उल्लंघन है। चूंकि माइक्रोसॉफ्ट का पक्ष कमजोर था और उसे ये बात समझ में आई, तो उसने फिलहाल नायरा के लिए अपनी सेवाएं बहाल कर दी हैं। मगर इस प्रकरण ने साफ कर दिया है कि भारतीय कंपनियां हाई टेक, खास कर आईसीटी (सूचना एवं संचार तकनीक) क्षेत्र में किस तरह अमेरिकी कंपनियों की मनमर्जी पर आश्रित हैं।
जिस दौर में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव की मार व्यापार और कारोबार पर पड़ने लगी है, तब विदेशी सरकारों के प्रति जवाबदेह कंपनियों पर निर्भरता भारत के लिए गंभीर संकट का कारण बन सकती है। ये कड़वी हकीकत है कि माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, मेटा, अमेजन आदि जैसी कंपनियां सेवा देना बंद कर दें, तो भारत का पूरा आईसीटी क्षेत्र ठप हो जाएगा। जाहिर है, भारत ने इस क्षेत्र में आत्म-निर्भरता की राह न चुन कर अपने लिए बड़ा जोखिम मोल ले रखा है। स्पष्टतः समाधान तो यही है कि अब इस कमी को पूरा किया जाए लेकिन यह आसान और तुरंत होने वाला काम नहीं है। ऐसे में विचारणीय है कि क्या आईसीटी क्षेत्र में मौजूद अन्य देशों के सेवा प्रदाताओं के लिए अपना बाजार खोल कर भारत को अपनी कंपनियों को विकल्प उपलब्ध नहीं कराने चाहिए ?

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation