• Latest
  • Trending

शासन प्रणाली को और सुलभ व पारदर्शी बनाने की दिल्ली सरकार की कवायद

August 9, 2025
रेलवे के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम अंतिम चरण में

रेलवे के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम अंतिम चरण में

September 7, 2026
गांधीधाम रेल कोच रेस्टोरेंट

नए अवतार में दिखाई देंगे रेल के पुराने जंग लगे डिब्बे

September 7, 2026
सुप्रीम कोर्ट

दहेज केस में 60-90 दिन में चार्जशीट की हो कोशिश

September 7, 2026
सुप्रीम कोर्ट

फर्जी बीमा दावों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

September 7, 2026
इलाहाबाद हाई कोर्ट हिजाब स्कूल ड्रेस कोड फैसला

हाई कोर्ट ने स्कूलों में हिजाब पर रोक लगाई

September 7, 2026
CJI सूर्यकांत

ब्रिक्स सदस्यों में 11 कानूनी परंपराओं को जोड़ने के लिए ‘न्याय सेतु’ का प्रस्ताव रखा सीजेआई ने

September 7, 2026
भारत और जापान के बीच समुद्री सुरक्षा समझौता, पाकिस्तान को बड़ा झटका

भारत और जापान के बीच समुद्री सुरक्षा समझौता, पाकिस्तान को बड़ा झटका

September 7, 2026
रेस्ट ग्लाइड किट जगुआर विमान

भारतीय वायु सेना के जगुआर जेट में लगेगी इजराइली किट

September 7, 2026
PGB-500 बम का SU-30MKI पर होगा परीक्षण, बढ़ेगी भारत की स्वदेशी स्ट्राइक क्षमता

भारत जल्द टेस्ट करेगा 500 किलो का बंकर बस्टर बम, कांप उठेगा पाकिस्तान

September 7, 2026
छठी पॉसिटिव स्वदेशीकरण लिस्ट

मिसाइल, टैंक, रडार समेत भारत अब खुद बनाएगा 405 जरूरी रक्षा सामान

September 7, 2026
भारतीय मोबाइल फोन ब्रांड

अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल ब्रांड : अश्विनी वैष्णव

September 7, 2026
जनरल धीरज सेठ को नेपाल आर्मी का मानद जनरल रैंक, 1950 से चली आ रही परंपरा

सेना प्रमुख धीरज सेठ नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शासन प्रणाली को और सुलभ व पारदर्शी बनाने की दिल्ली सरकार की कवायद

- सीएम कार्यालय ई-ऑफिस में तब्दील, विधानसभा को भी पेपरलेस बनाया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फर्जी बीमा दावों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सात दिन का भारत, देश की प्रगति का साप्ताहिक लेखा

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि उनकी सरकार अपनी शासन प्रणाली को और अधिक सुलभ, कुशल और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ी पहल कर रही है। एक बयान के मुताबिक, सीएम ने बताया कि उन्होंने खुद अपने ऑफिस (सीएम ऑफिस) को ई-ऑफिस में तब्दील कर दिया है ताकि दूसरे विभागों के लिए एक मिसाल कायम हो सके। एक दिन पहले सीएम ने दिल्ली विधानसभा को पेपरलेस बनाने की घोषणा भी की थी।
सीएम ने इस बदलाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म में पारंपरिक कागजी फाइलों की जगह डिजिटल फॉर्मेट ने ले ली है, जिससे कामकाज पूरी तरह से आधुनिक और सुव्यवस्थित हो गया है।
अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग
रेखा गुप्ता ने आगे बताया कि सरकारी दफ्तरों में डिजिटलीकरण को लागू करने के लिए सभी स्तरों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। राजधानी भर के सभी सरकारी दफ्तरों को डिजिटल बनाने के अभियान ने प्रशासनिक कार्यों की गति को काफी तेज कर दिया है। हम केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप काम कर रहे हैं। यह प्रणाली जवाबदेही सुनिश्चित करती है और किसी भी अधिकारी या विभाग के पास कितने समय से फाइल लंबित है, इसकी रियल टाइम जानकारी प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री ने इसके व्यापक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा, डिजिटलीकरण केवल एक तकनीकी बदलाव नहीं है; यह प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण का एक मिश्रण है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी सरकारी काम त्वरित, सटीक और नागरिक केंद्रित हों और ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
199 विभागों में से 119 अब ई-ऑफिस बने
मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म ने जुलाई में ही उल्लेखनीय परिणाम दिखाए हैं। दिल्ली सरकार के 199 विभागों में से 119 विभाग अब पूरी तरह से ई-ऑफिस पर काम कर रहे हैं, जो जून के 22 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत हो गए हैं। इसी अवधि के दौरान, इन विभागों द्वारा उपयोग की जाने वाली डिजिटल फाइलों की संख्या 1.18 लाख से अधिक हो गई, जो पिछले महीने (जून) की तुलना में 250 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती है।
निर्णय लेने की प्रक्रिया भी तेज और पारदर्शी
रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली ने न केवल कागज की खपत को काफी कम किया है, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया को भी तेज और पारदर्शी बनाया है। दिल्ली में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अब डिजिटल फाइल ट्रैकिंग, क्विक अप्रूवल और निर्णयों के तत्काल कार्यान्वयन का लाभ उठा रहे हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा को पेपरलेस बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि यह पहल दिल्ली के प्रशासन को पूरी तरह से डिजिटल बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। गत दिवस विधानसभा में ई-विधान प्रणाली के आधिकारिक शुभारंभ के साथ ही राजधानी के लोकतांत्रिक ढांचे में एक और ऐतिहासिक परिवर्तन दर्ज हो जाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation