• Latest
  • Trending

जीरो पावर्टी के तहत मिलेगा योजनाओं का लाभ, कराना होगा पंजीकरण

August 9, 2025
रेलवे के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम अंतिम चरण में

रेलवे के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम अंतिम चरण में

September 7, 2026
गांधीधाम रेल कोच रेस्टोरेंट

नए अवतार में दिखाई देंगे रेल के पुराने जंग लगे डिब्बे

September 7, 2026
सुप्रीम कोर्ट

दहेज केस में 60-90 दिन में चार्जशीट की हो कोशिश

September 7, 2026
सुप्रीम कोर्ट

फर्जी बीमा दावों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

September 7, 2026
इलाहाबाद हाई कोर्ट हिजाब स्कूल ड्रेस कोड फैसला

हाई कोर्ट ने स्कूलों में हिजाब पर रोक लगाई

September 7, 2026
CJI सूर्यकांत

ब्रिक्स सदस्यों में 11 कानूनी परंपराओं को जोड़ने के लिए ‘न्याय सेतु’ का प्रस्ताव रखा सीजेआई ने

September 7, 2026
भारत और जापान के बीच समुद्री सुरक्षा समझौता, पाकिस्तान को बड़ा झटका

भारत और जापान के बीच समुद्री सुरक्षा समझौता, पाकिस्तान को बड़ा झटका

September 7, 2026
रेस्ट ग्लाइड किट जगुआर विमान

भारतीय वायु सेना के जगुआर जेट में लगेगी इजराइली किट

September 7, 2026
PGB-500 बम का SU-30MKI पर होगा परीक्षण, बढ़ेगी भारत की स्वदेशी स्ट्राइक क्षमता

भारत जल्द टेस्ट करेगा 500 किलो का बंकर बस्टर बम, कांप उठेगा पाकिस्तान

September 7, 2026
छठी पॉसिटिव स्वदेशीकरण लिस्ट

मिसाइल, टैंक, रडार समेत भारत अब खुद बनाएगा 405 जरूरी रक्षा सामान

September 7, 2026
भारतीय मोबाइल फोन ब्रांड

अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल ब्रांड : अश्विनी वैष्णव

September 7, 2026
जनरल धीरज सेठ को नेपाल आर्मी का मानद जनरल रैंक, 1950 से चली आ रही परंपरा

सेना प्रमुख धीरज सेठ नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जीरो पावर्टी के तहत मिलेगा योजनाओं का लाभ, कराना होगा पंजीकरण

श्रम विभाग ने 20415 परिवारों की सूची प्राप्त की

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फर्जी बीमा दावों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सात दिन का भारत, देश की प्रगति का साप्ताहिक लेखा

ब्लिट्ज ब्यूरो

देवरिया। शासन द्वारा चलाए जा रहे जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत चिन्हित निर्धतम परिवारों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। शासन से श्रम विभाग को जिले के 20415 परिवारों की सूची मिली है। वहीं श्रम विभाग द्वारा इसके लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। जीरो पावर्टी’ अभियान के अंतर्गत चिन्हित परिवारों के वे सदस्य, जो मनरेगा, निर्माण, ईंट भट्ठा, सड़क निर्माण, पेंटिंग, प्लम्बिंग, बढ़ईगिरी, सटरिंग तथा मिट्टी कार्य जैसे लगभग 40 प्रकार के श्रम कार्यों में संलग्न हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
पंजीकृत श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। योजना के तहत अटल आवासीय विद्यालय योजना, मातृत्व एवं शिशु सहायता, कन्या विवाह सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन, गंभीर बीमारी में चिकित्सीय व्यय की प्रतिपूर्ति तथा मृत्यु अथवा दिव्यांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता जैसी योजनाओं का लाभ मिलता है। अटल आवासीय विद्यालय योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 साल तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, स्मार्ट क्लास और हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। मातृत्व एवं शिशु सहायता योजना के अंतर्गत 26 हजार रुपये से लेकर 90 हजार रुपये तक की मदद दी जाती है। कन्या विवाह योजना में 55 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। वहीं, शिक्षा प्रोत्साहन योजना में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के साथ साइकिल क्रय हेतु सहायता दी जाती है। गंभीर बीमारी में इलाज के खर्च की प्रतिपूर्ति तथा दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में 2 लाख 25 हजार से लेकर 5 लाख 25 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के लिए जिन श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीकरण हो रहा है विभाग द्वारा इसका सत्यापन भी कराया जा रहा है। श्रमिकों को कराना होगा पंजीकरणः पंजीकरण के लिए चिन्हित श्रमिक अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र अथवा कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो, स्वप्रमाणित आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा मोबाइल नंबर अनिवार्य है। एक वर्ष के लिए 40 रुपये, दो वर्ष के लिए 60 रुपये तथा तीन वर्ष के लिए 80 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित है। सहायक श्रम आयुक्त स्कन्द कुमार मिश्र ने कहा, जीरो पावर्टी अभियान के तहत कुल चालीस प्रकार के श्रमिक चिन्हित हैं। शासन से चिन्हित परिवारों की सूची प्राप्त है। ऐसे चिन्हित परिवारों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। योजना में पंजीकरण के लिए प्रचार प्रसार कराया जा रहा है जिससे श्रमिकों को इसका लाभ मिल सके। जो भी श्रमिक पंजीकरण करा रहे हैं उनका सत्यापन भी कराया जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation