• Latest
  • Trending

घर खरीदारों को धोखा देने वाले बिल्डरों व बैंकों पर सीबीआई का शिकंजा

August 9, 2025
मद्रास हाई कोर्ट एमबीबीएस छात्रा फीस मामला

टेरर फंडिंग से चुकाई एमबीबीएस की फीस!

September 7, 2026
डॉक्टर दुल्हन ने शादी में की मेडिकल मदद

शादी की रस्में बीच में रोक दुल्हन ने कैटरिंग के लिए आईं महिलाओं का किया इलाज

September 7, 2026
कोचीन शिपयार्ड को मिली 18.16 एकड़ जमीन, ₹5,000 करोड़ के प्रोजेक्ट से 2,000 नौकरियां

कोचीन शिपयार्ड को मिला ‘मेगा बूस्टर’, केरलम सरकार सौंपेगी 18.16 एकड़ जमीन

September 7, 2026
भारत में चीनी की कीमतें बढ़ीं, सरकार ने इथेनॉल को बताया जिम्मेदार नहीं

चीनी कम

September 7, 2026
भारत तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट

एयर इंडिया की मालिकों से मदद की गुहार

September 7, 2026
डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन

माल ढुलाई में नए दौर का सूत्रपात

September 7, 2026
अवध महाशक्ति फ्रेट ट्रेन

गोंडा से मुरादाबाद के बीच दौड़ी पहली ‘अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन

September 7, 2026
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के 24 कोच वाले 50 ट्रेनसेट होंगे तैयार

September 7, 2026
रेलवे के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम अंतिम चरण में

रेलवे के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम अंतिम चरण में

September 7, 2026
गांधीधाम रेल कोच रेस्टोरेंट

नए अवतार में दिखाई देंगे रेल के पुराने जंग लगे डिब्बे

September 7, 2026
सुप्रीम कोर्ट

दहेज केस में 60-90 दिन में चार्जशीट की हो कोशिश

September 7, 2026
सुप्रीम कोर्ट

फर्जी बीमा दावों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

घर खरीदारों को धोखा देने वाले बिल्डरों व बैंकों पर सीबीआई का शिकंजा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी में कथित रूप से शामिल रियल एस्टेट डेवलपर्स और बैंकों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सीबीआई ने होमबायर्स के साथ फ्रॉड के लिए बिल्डरों और बैंकों के बीच साठगांठ से जुड़े मामलों की जांच करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत 22 मामले दर्ज किए हैं। सीबीआई ने अपने अलग-अलग मामलों में जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड, जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड, अजनारा इंडिया लिमिटेड, वाटिका लिमिटेड, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड, सुपरटेक और आइडिया बिल्डर्स को नामजद किया है।
सीबीआई ने बताया कि एजेंसी की आर्थिक अपराध इकाई द्वारा दर्ज मामलों में भारतीय स्टेट बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, पीरामल फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड जैसे बैंकिंग और फाइनेंशियल कंपनियों के नाम भी शामिल हैं। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के जजों जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच के निर्देशों के बाद ये कार्रवाई की है। बेंच ने सीबीआई को अलग-अलग बिल्डरों और बैंकों के खिलाफ की जांच की मंजूरी दी थी।
होमबायर्स की याचिका पर सुनवाई
सीबीआई ने एक बयान में कहा, हमने एनसीआर के दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 47 जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए गए हैं। छापेमारी में बिल्डरों और बैंकों से जुड़े ऑफिसों और घरों को निशाना बनाया गया। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट एनसीआर हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, खासकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में, सब्सिडी योजनाओं के तहत फ्लैट बुक करने वाले 1200 से ज्यादा घर खरीदारों की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।
एसएलपी दायर कर किया था
सुप्रीम कोर्ट का रुख
बयान में कहा गया है कि एनसीआर में बिल्डरों/डेवलपर्स द्वारा ठगे जा रहे और वित्तीय संस्थानों द्वारा उनके खिलाफ की जा रही जबरदस्ती की कार्रवाई से परेशान हजारों घर खरीदारों ने राहत की गुहार लगाते हुए विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर करके सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2025 में ‘होम लोन पर सबवेंशन स्कीम’ शुरू करके घर खरीदारों को धोखा देने में बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के बीच सांठगांठ को देखते हुए, सीबीआई को 7 प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज करने का निर्देश दिया।

– इनमें कई बड़े नाम भी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 22 मामले दर्ज
– 1200 से ज्यादा होमबायर्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई

YOU MAY ALSO LIKE

चीनी कम

एयर इंडिया की मालिकों से मदद की गुहार

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation