• Latest
  • Trending

सिपाही बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

August 1, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सिपाही बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

बलिया। अगर मन में लगन हो तो कोई भी राह मुश्किल नहीं होती। आपको सफल होने के लिए एक टारगेट सेट करना होगा। उस टारगेट को अचीव करने के लिए सही दिशा में लगन पैदा करनी होगी। यही लगन आपको मंजिल तक पहुंचाएगी। कुछ यही कर दिखाया है बलिया की महिला सिपाही भारती यादव ने। भारती ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। उसकी सफलता पर पूरा पुलिस महकमा काफी खुश है।
जिले में कानून व्यवस्था को संभालने वाली भारती यादव अब छात्र-युवाओं को सही राह दिखाएंगी। उन्हें शिक्षा का महत्व समझाएंगी। अब तक कानून तोड़ने वालों और बदमाशों के बीच अपनी ड्यूटी करने वाली भारती अब उच्च शिक्षण संस्थान में पढ़ाती दिखेंगी। सिपाही ने नेशनल इलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) की परीक्षता में सफलता हासिल की। इसके बाद उनका चयन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में हो गया है। अपनी सफलता पर वे काफी खुश दिखाई देती हैं।
एसपी को दिया सफलता का श्रेय
नरही थाने में तैनात महिला सिपाही भारती यादव ने अपनी कड़ी मेहनत से अपने सपनों को साकार किया। वह शिक्षण के क्षेत्र में ही जाना चाहती थीं लेकिन, सिपाही भर्ती में भाग लेने के बाद उनका चयन हो गया। करीब चार सालों से वह सिपाही के पद पर कार्यरत थीं। उनकी प्रतिभा से हर कोई वाकिफ था। एसपी ओमवीर सिंह ने भी उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। आखिरकार उन्हें सफलता मिल गई। प्रतिभा ने कहा कि नौकरी के साथ-साथ हमने पढ़ाई जारी रखी। मैं हमेशा एक शिक्षक बनना चाहती थी। आखिरकार मुझे अपने सपने पूरे करने का मौका मिल गया। इसके लिए मैं एसपी ओमवीर सिंह का धन्यवाद दूंगी। उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया। उनसे जब मिली, उन्होंने कहा- पढ़ाई जारी रखो, इससे मुझे प्रेरणा मिली।
नौकरी में करना होता है मैनेज
सिपाही की नौकरी करते हुए नेट परीक्षा में सफलता दर्ज करना काफी कठिन रहा होगा? कितने घंटे तैयारी की?
ये सभी सवाल अब प्रतिभा से किए जा रहे हैं। इस पर प्रतिभा कहती हैं कि सिपाही की नौकरी करते हुए आप पढ़ाई के घंटे निर्धारित नहीं कर सकते। सिपाही का काम आपात सेवाओं वाला है। ऐसे में पढ़ाई को मैनेज करना होता है। आप अगर विषय पर ध्यान देते हुए तैयारी करेंगे तो सफल होंगे। एक बार में सभी चीजों को ध्यान में रखेंगे तो मुश्किल होती है।
पुलिस विभाग ने दी शुभकामनाएं
बलिया पुलिस विभाग ने भारती को उनकी सफलता पर शुभकामना दी है। एसपी ओमवीर सिंह ने उन्हें प्रोफेसर पद पर चयन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भारती यादव ने न सिर्फ बलिया पुलिस, बल्कि पूरे विभाग को गौरवान्वित किया है। भारती ने दिखाया है कि संसाधन भले ही सीमित हों, आप सपना देखते हैं और उसे पूरा करने का हौसला रखते हैं, तो फिर सफलता आपके कदम चूमेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation