• Latest
  • Trending

30 से ज्यादा देशों में बिजनेस, हर साल 100 लड़कियों की शादी करवाई

August 1, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

30 से ज्यादा देशों में बिजनेस, हर साल 100 लड़कियों की शादी करवाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। विदेश में बिजनेस करके देश का नाम रोशन करने वाले सोहन गोयनका की पर्सनल लाइफ बहुत सिंपल है। वो हांगकांग में रहते हुए भी बिना पूजा किए घर से नहीं निकलते। समाज सेवा को अपना धर्म समझते हैं। जानिए एनआरआई बिजनेसमैन सोहन गोयनका की कहानी।
उन्होंने बताया कि हमारा परिवार शुरू से बिजनेस करता रहा है इसलिए मैंने भी वही राह चुनी लेकिन मैंने भारत के बजाय विदेश में बिजनेस शुरू किया। राजस्थान यूनिवर्सिटी से 1983 में बीकॉम की पढ़ाई करने के बाद अपने भाइयों की तरह मैंने भी बिजनेस की शुरुआत की। डायमंड ज्वेलरी की डिमांड दुनियाभर में है। हमने हांगकांग में अपना डायमंड ज्वेलरी बिजनेस शुरू किया। धीरे धीरे बिजनेस आगे बढ़ने लगा और हमें सफलता मिलने लगी। इस समय हमारा बिजनेस 30 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है।
अपने देश लौटना चाहता हूं
किसी भी भारतीय के लिए पूरी तरह विदेश में बस जाना आसान नहीं है। हम चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रहें अपना देश हर समय याद आता है। मुझे विदेश में व्यापार करते हुए 40 साल से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन मैं हर साल 5-6 बार अपने देश भारत जरूर आ जाता हूं। भारत में राजनीति और सिनेमा से जुड़े दिग्गजों भी मिलना-जुलना होता है। मैं देश के हित में हर तरह से अपना योगदान देने की पूरी कोशिश करता हूं। फिर चाहे राजनीति हो या मंदिर निर्माण, मैं अपने देश के काम आना चाहता हूं। अपने देश में अपने काम की सराहना मिलती है तो इस बात की संतुष्टि होती है कि विदेश में रहकर भी हमने अपने देश का नाम रोशन किया है।
मेरी दोनों बेटियों की शादी मुंबई में हुई है। बेटा हांगकांग में हमारे साथ रहता है। जब बेटा पूरी तरह बिजनेस संभाल लेगा तो मैं और वाइफ अपने देश लौट जाना चाहते हैं। काम के लिए भले ही हमें अपने देश से दूर रहना पड़ा, लेकिन आगे की जिंदगी हम अपने देश में बिताना चाहते हैं।
हर महिला की पसंद अलग है
अपने डायमंड ज्वेलरी बिजनेस के जरिए हमें ये पता चला कि हर देश की महिलाओं की पसंद अलग है। विदेशों में महिलाएं बड़े डायमंड वाली सिग्नेचर ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं लेकिन भारतीय महिलाओं को सुंदर कारीगरी वाली डायमंड ज्वेलरी पसंद आती है। भारत में महिलाओं को गोल्ड ज्वेलरी ज्यादा पसंद आती है। हम रॉ मैटेरियल इंडिया से लाते हैं, एमराल्ड, रूबी जैसे जेम स्टोन थाईलैंड से और फिनिशिंग का काम हांगकांग में करते हैं। इस तरह हम यूनीक डायमंड ज्वेलरी तैयार करते हैं और उन्हें विदेशों में एक्सपोर्ट करते हैं।
मां ने नमक-चीनी छोड़ दिया
हम 9 भाई बहन (3 भाई और 6 बहनें) राजस्थान में पले बढ़े। हमारी मां शांति देवी सादगीपसंद महिला थीं। मां ने हमें मेहनत करना, ईश्वर में आस्था रखना और समाज सेवा करना सिखाया। जब हम छोटे थे तो मां सुबह नहा-धोकर हमें पहले मंदिर भेजती थीं। उसके बाद ही हम मुंह में अन्न रखते थे।
मां का त्याग में बड़ा विश्वास था। उन्होंने 40 वर्ष की उम्र से नमक और चीनी खाना छोड़ दिया था। उसके बाद 96 वर्ष यानी जब तक वो जीवित रहीं, उन्होंने कभी नमक और चीनी को छुआ तक नहीं। मां का लक्ष्य होता था कि वो हर साल 50 से 100 गरीब लड़कियों की शादी करवाएं। हम आज भी मां के इस संकल्प को पूरा करते हैं। पिता स्वर्गीय शुभकरण गोयनका हमारी प्रेरणा हैं। उन्होंने हमें सिखाया कि ठान लो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। अगर आपकी मेहनत और लगन सच्ची है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। हम तीनों भाइयों ने पिताजी के बताए रास्ते को चुना और अपना हर काम मेहनत और लगन से किया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation