• Latest
  • Trending

प्रयागराज के ‘ब्लड मैन’ डॉ. राजीव मिश्रा को नेशनल आइकन अवार्ड

July 25, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रयागराज के ‘ब्लड मैन’ डॉ. राजीव मिश्रा को नेशनल आइकन अवार्ड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 25, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

प्रयागराज। ‘ है काम आदमी का औरों के काम आना’ यह भले ही एक पुरानी हिंदी फिल्म का सुपरहिट गाना हो, लेकिन डॉ. राजीव मिश्रा ने इसे अपनी जिंदगी का मूलमंत्र बना लिया है। मानवता की सेवा और रक्तदान के प्रति समर्पण के लिए मशहूर डॉ. राजीव मिश्रा को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय के ऑडिटोरियम में नेशनल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले और केंद्रीय मंत्री फागुन सिंह कुलस्ते ने मंच पर डॉ. मिश्रा को सम्मानित किया।
प्रयागराज निवासी डॉ. राजीव मिश्रा, जिन्हें ‘ब्लड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है, ने अब तक 110 बार रक्तदान कर अनूठा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने न केवल अपने रक्त से हजारों जिंदगियों को बचाया, बल्कि रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी अभूतपूर्व कार्य किया है। भारत के 25 राज्यों और नेपाल में रक्तदान शिविरों के माध्यम से उन्होंने लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया है।
डॉ. मिश्रा का कहना है, मानव जीवन के लिए अपने जीवन को संकल्पित कर देना ही असली मानव धर्म है। उन्होंने 36.5 लीटर रक्तदान कर एक मिसाल कायम की है। रक्तदान से जुड़े मिथकों को तोड़ते हुए, जैसे कि रक्तदान से शरीर कमजोर होता है या बीमारियां घेर लेती हैं, उन्होंने इसे एक महादान के रूप में स्थापित किया। विशेष रूप से, 22 जनवरी 2024 को जब अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, उसी दिन डॉ. मिश्रा ने 100वां रक्तदान पूरा किया। इसके बाद, दीपावली 2024 पर 106वां रक्तदान कर एक और रिकॉर्ड बनाया।
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
नेशनल आइकन अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2016 में राष्ट्रीय भारतीय युवा पुरस्कार द्वारा की गई थी। यह पुरस्कार हर साल उन 40 व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक कार्य, शिक्षा, मानवाधिकार, शांति, परोपकार, व्यवसाय, खेल, स्वास्थ्य, मनोरंजन, युवा सशक्तिकरण, और लोकप्रिय कला व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया हो। डॉ. राजीव मिश्रा को उनके रक्तदान और जागरूकता अभियान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।
देश-विदेश में जागरूकता अभियान
डॉ. मिश्रा ने भारत के 25 राज्यों, जैसे जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार, असम, नगालैंड, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, और राजस्थान में रक्तदान शिविर आयोजित किए। इसके अलावा, नेपाल में भी उन्होंने जागरूकता अभियान चलाया। उनके प्रयासों से 150 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित हो चुके हैं, जिन्होंने हजारों लोगों की जान बचाने में मदद की है।
सादगी भरा जीवन जीने वाले डॉ. मिश्रा का कहना है कि भारत में रक्तदान को लेकर अभी भी बहुत जागरूकता की जरूरत है। ब्लड बैंकों में रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। महाकुंभ 2025 में भी वे मेला क्षेत्र में घूम-घूमकर रक्तदान के महत्व को प्रचारित कर रहे हैं।

अन्य सम्मान और उपलब्धियां
डॉ. राजीव मिश्रा को हाल ही में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्हें 14 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद, चिकित्सा मंत्री, विधायक, स्वास्थ्य महानिदेशक, आयुक्त, जिलाधिकारी, अपर निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जैसे विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation