• Latest
  • Trending

‘स्वास्थ्य जीवन एक्सप्रेस’ की सौगात मिलने से लोग हर्षित

July 25, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘स्वास्थ्य जीवन एक्सप्रेस’ की सौगात मिलने से लोग हर्षित

by Blitzindiamedia
July 25, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

रामगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कंपोजिट विद्यालय दीघार में आयोजित कार्यक्रम में ‘स्वास्थ्य जीवन एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही विकास की अन्य योजनाओं का लोकार्पण किया। बैरिया (द्वाबा) तहसील के लोग ‘स्वास्थ्य जीवन एक्सप्रेस’ जैसी स्वास्थ्य सेवा की सौगात मिलने से हर्षित हैं। करीब 55 लाख की मोबाइल हॉस्पिटल सेवा के शुभारंभ के साथ ही यह सौगात जिले के ही दुधैला निवासी उत्तर रेलवे के परिवहन प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह की पहल पर भारतीय कन्टेनर निगम लिमिटेड ने सीएसआर फंड से उपलब्ध करवाई है। कम्पनी ने बैरिया (द्वाबा) में उक्त फंड से उत्तम स्कूल परियोजना का शुभारंभ करने के साथ ही यहां के 10 चयनित विद्यालयों को स्मार्ट क्लास बोर्ड का वितरण किया गया।
कम्पनी क्षेत्र के भरखोखा से लेकर चांदपुर व टोला शिवनराय तक करीब पांच दर्जन स्ट्रीट लाइट भी लगाएगी। जिले के एक अधिकारी के माध्यम शिक्षा से लगायत स्वास्थ्य लाभ को मिली सौगात से द्वाबावासी गदगद हैं। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अहमद अंसारी, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, एमएलसी मिर्जापुर श्याम नरायन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, बलिया नपा अध्यक्ष मिठाईलाल आदि ने आयोजक के कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी। इस मौके पर मनोज कुशवाहा, अभिषेक नरायन सिंह पुतुल तिवारी, शिवसागर यादव, मनोज यादव, राजमंगल ठाकुर, सोनू गुप्ता, अयोध्या प्रसाद हिन्द, मनोज चतुर्वेदी, शैलेश मिश्र, सचिन सिंह, उधारी ठाकुर, मनोज ठाकुर, राजनरायन तिवारी, अमिताभ उपाध्याय आदि भी उपस्थित थे।
सेहत का ख्याल रखेगा ‘मोबाइल हॉस्पिटल’
रामगढ़। करीब 55 लाख लागत से तैयार मोबाइल हॉस्पिटल (स्वास्थ्य जीवन एक्सप्रेस) आम लोगों की सेहत का हर पल ख्याल रखेगा। इसमें एक एमबीबीएस डॉक्टर के साथ ही उनकी पूरी टीम उपलब्ध रहेगी जिसमें प्राथमिक जांच से इलाज तक निःशुल्क दवा का वितरण होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation