• Latest
  • Trending

88 लाख भारतीयों को डिमेंशिया

July 18, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

88 लाख भारतीयों को डिमेंशिया

धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज से बढ़ रहा जोखिम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 18, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

नई दिल्ली। अल्जाइमर एंड डिमेंशिया एसोसिएशन के जर्नल में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, भारत में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 88 लाख लोग डिमेंशिया से पीड़ित हैं। ‘द लैंसेट पब्लिक हेल्थ’ के मुताबिक, यह संख्या 2050 तक बढ़कर 1 करोड़ 14 लाख तक हो सकती है। भारत में उम्रदराज लोगों की आबादी बढ़ रही है। इसलिए भविष्य में डिमेंशिया का जोखिम भी बढ़ रहा है।
डिमेंशिया एक ऐसी कंडीशन है, जो मस्तिष्क को प्रभावित करती है। इससे याद रखने, सोचने की क्षमता और सामान्य व्यवहार में मुश्किल होने लगती है। यह कोई एक बीमारी नहीं है, बल्कि मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाने वाली कई बीमारियों का समूह है। इसके सबसे आम लक्षण मेमोरी लॉस, स्पष्ट बातचीत करने में कठिनाई और रोज के कामों में परेशानी होना है। आमतौर पर यह बीमारी उम्र बढ़ने के साथ होती है। हालांकि, यह समझना बहुत जरूरी है कि यह बढ़ती उम्र का सामान्य हिस्सा नहीं है। कई लोगों को 100 वर्ष की उम्र तक भी डिमेंशिया नहीं होता।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज और फिजिकल एक्टिविटी कम करने से डिमेंशिया का जोखिम बढ़ जाता है। अगर इन समस्याओं से बचाव कर लें तो आपका मस्तिष्क स्वस्थ बना रह सकता है।
इन कारणों से बढ़ता है डिमेंशिया
उम्र बढ़ने के साथ डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर 60 वर्ष से अधिक उम्र में इसका जोखिम सबसे ज्यादा होता है। असल में ये वह उम्र है, जब डिमेंशिया के लक्षण स्पष्ट रूप से दिखने लगते हैं जबकि इसकी शुरुआत बहुत पहले हो चुकी होती है।
सभी कारणों को विस्तार से समझते हैं-
1. मस्तिष्क में उम्र संबंधी बदलाव : उम्र बढ़ने पर मस्तिष्क के कुछ हिस्सों का आकार छोटा होने लगता है। खासकर हिप्पोकैम्पस छोटा हो जाता है, जो याददाश्त और कुछ सीखने के लिए जरूरी होता है। इसके कारण याद रखने की क्षमता घटने लगती है और धीरे-धीरे डिमेंशिया के लक्षण दिखने लगते हैं।
2. खास प्रोटीन का जमाव : अल्जाइमर रोग में दो तरह के हानिकारक प्रोटीन, बीटा-एमीलॉइड और टाऊ मस्तिष्क में इकट्ठा हो जाते हैं। ये प्रोटीन आपस में प्लेक और टैंगल्स बनाते हैं, जिससे मस्तिष्क की कोशिकाओं के बीच संपर्क टूटने लगता है और वे मरने लगती हैं।
3. ब्लड फ्लो की समस्या : जब मस्तिष्क को पूरा खून और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता, तो कोशिकाएं कमजोर हो जाती हैं। एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों का संकुचित होना) या स्ट्रोक से मस्तिष्क की नसें बंद हो सकती हैं, जिससे वैस्कुलर डिमेंशिया हो सकता है।
4. क्रॉनिक इंफ्लेमेशन : अगर शरीर या मस्तिष्क में लंबे समय तक इंफ्लेमेशन बना रहता है, तो यह न्यूरॉन्स को नुकसान पहुंचाता है। यह इंफ्लेमेशन क्रॉनिक डिजीज, मोटापे या संक्रमण के कारण हो सकता है।
5. ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस : फ्री रेडिकल्स मस्तिष्क की कोशिकाओं पर हमला करके उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। यह आंतरिक प्रक्रिया मस्तिष्क में एक तरह का जंग पैदा करती है, जो उम्र बढ़ने के साथ तेज हो जाती है और डिमेंशिया का जोखिम बढ़ जाता है।
6. हॉर्मोन में बदलाव : महिलाओं में मीनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हॉर्मोन का लेवल गिर जाता है। यह हॉर्मोन मस्तिष्क की रक्षा करता है। इसकी कमी से मस्तिष्क की कोशिकाएं जल्दी कमजोर होने लगती हैं, जिससे डिमेंशिया का खतरा बढ़ता है।
7. अनुवांशिक कारण : अगर परिवार में किसी को डिमेंशिया या अल्जाइमर रहा हो, तो आपके अंदर भी इसका जोखिम हो सकता है, खासकर अगर किसी के जीन में एपीओई-ई4 नामक जीन मौजूद है। हालांकि स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाकर इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
8. खराब लाइफस्टाइल : जंक फूड, व्यायाम की कमी, धूम्रपान और अत्यधिक शराब जैसी आदतें मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाती हैं। ये आदतें शरीर में सूजन, ब्लड फ्लो की गड़बड़ी और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ाकर डिमेंशिया के खतरे को कई गुना बढ़ा देती हैं।
9. क्रॉनिक डिजीज : डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां मस्तिष्क की नसों और कोशिकाओं पर बुरा असर डालती हैं। इनका इलाज न करवाने से मस्तिष्क को सही पोषण नहीं मिल पाता, जिससे याददाश्त पर असर पड़ता है।
10. अकेलापन और तनाव : लंबे समय तक अकेले रहना, डिप्रेशन में रहना या सामाजिक संपर्क कम होना मस्तिष्क की गतिविधियों को धीमा कर देता है। इससे कॉग्निटिव फंक्शनिंग में यानी सोचने, समझने और याद रखने की ताकत में गिरावट आने लगती है।
40 के बाद डिमेंशिया से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
डिमेंशिया को पूरी तरह से नहीं रोका नहीं जा सकता, लेकिन इसके जोखिम को कम किया जा सकता है। इसके बेहद शुरुआती लक्षण 40 की उम्र में ही दिखने लगते हैं। डिमेंशिया रोकने के लिए जरूरी उपाय –
1. मेंटल हेल्थ के लिए हेल्दी डाइट लें
2. हर दिन कुछ न कुछ सीखते रहें
3. हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करें
4. सोशल बनें, अकेले न रहें
5. तनाव को समय रहते मैनेज करें ।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation