• Latest
  • Trending

वायु प्रदूषण का दंश, हर 8वां बच्चा समय से पहले ले रहा जन्म

July 11, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वायु प्रदूषण का दंश, हर 8वां बच्चा समय से पहले ले रहा जन्म

- हिमाचल में इनकी संख्या सर्वाधिक, देश में 18 प्रतिशत कम वजन के नवजात

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 11, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश में हर आठवां बच्चा (करीब 13 प्रतिशत) समय से पहले जन्म ले रहा है और हर छठा बच्चा (करीब 18 प्रतिशत) कम वजन के साथ पैदा हो रहा है। यह दावा आईआईटी दिल्ली, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज मुंबई और ब्रिटेन-आयरलैंड की संस्थाओं ने संयुक्त शोध में किया है।
उत्तर भारत के राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश (39%) और उत्तराखंड (27%) में समय से पूर्व जन्म की दर सबसे अधिक दर्ज की गई है। वहीं, पंजाब में कम वजन के बच्चों की जन्म दर (22%) सबसे अधिक है। इसके उलट, पूर्वोत्तर भारत (मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर) में इन दोनों ही मापदंडों पर बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया है।
रिसर्च के अनुसार, राजस्थान में 18.29% और मध्य प्रदेश में 14.84% बच्चे प्रीमैच्योर हैं। वहीं एमपी में 21% बच्चे कम वजनी हैं, राजस्थान में इनकी संख्या 18% है। वहीं यूपी-बिहार में भी करीब 15% बच्चे समय से पहले पैदा हो रहे हैं।
जटिलताओं का बड़ा कारण
रिसर्च में बताया गया है कि गर्भावस्था के दौरान पीएम 2.5 (2.5 माइक्रोन से छोटे कण) का बढ़ता स्तर जन्म से जुड़ी जटिलताओं का बड़ा कारण बन रहा है। अध्ययन में पाया गया कि हर 10 माइक्रोग्राम/घन मीटर की वृद्धि से कम वजन वाले बच्चों की संभावना 5% और प्रीमैच्योर डिलीवरी की संभावना 12% तक बढ़ जाती है। इसके अलावा वातावरणीय परिस्थितियां, जैसे अत्यधिक गर्मी या अनियमित वर्षा भी जन्म परिणामों पर नकारात्मक असर डाल रही हैं।
उत्तर भारत के प्रदूषित क्षेत्रों विशेष रूप से यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में पीएम 2.5 का स्तर सर्वाधिक पाया गया, जिससे नवजातों के स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि पीएम 2.5 मुख्य रूप से कोयला, लकड़ी और अन्य जैव ईंन्धन के जलने से उत्पन्न होता है। यह शहरी-ग्रामीण दोनों इलाकों में गर्भवती महिलाओं को प्रभावित करता है। बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में पीएम 2.5 का स्तर सर्वाधिक पाया गया, जिससे नवजातों के स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि पीएम 2.5 मुख्य रूप से कोयला, लकड़ी और अन्य जैव ईंन्धन के जलने से उत्पन्न होता है। यह शहरी-ग्रामीण दोनों इलाकों में गर्भवती महिलाओं को प्रभावित करता है।
केवल चिकित्सा हस्तक्षेप काफी नहीं
शोध में बताया गया है कि इन चिंताओं से निपटने को केवल चिकित्सा हस्तक्षेप काफी नहीं है। जलवायु अनुकूलन रणनीतियों जैसे हीट एक्शन प्लान, जल प्रबंधन और स्थानीय स्तर पर वायु गुणवत्ता नियंत्रण को स्वास्थ्य नीति का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation