• Latest
  • Trending
अब पूर्वोत्तर न दिल्ली से दूर है  न दिल से : प्रधानमंत्री मोदी

अब पूर्वोत्तर न दिल्ली से दूर है न दिल से : प्रधानमंत्री मोदी

March 10, 2023
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब पूर्वोत्तर न दिल्ली से दूर है न दिल से : प्रधानमंत्री मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 10, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
अब पूर्वोत्तर न दिल्ली से दूर है  न दिल से : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे और अपने भाषण में विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- हमारी जीत से घबराए कुछ कट्टर विरोधी कहते हैं मर जा मोदी, लेकिन मेरे देशवासी कहते हैं मत जा मोदी। पीएम ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा कि नॉर्थ ईस्ट के रिजल्ट के बाद टीवी पर ईवीएम को गाली पड़नी शुरू हुई या नहीं।

उन्होंने कहा- हम एक नई दिशा पर चलने वाले नॉर्थ ईस्ट को देख रहे हैं। यह दिलों की दूरियां समाप्त होने का ही नहीं, बल्कि नई सोच का प्रतीक है। अब नॉर्थ ईस्ट न दिल्ली से दूर है न दिल से । यह इतिहास रचे जाने का समय है। मैं नॉर्थ ईस्ट की समृद्धि और विकास का समय देख रहा हूं। कुछ दिन पहले मैं जब वहां गया तो किसी ने कहा कि मोदी जी आपको अपनी हाफ सेंचुरी के लिए बहुत-बहुत बधाई। मैंने पूछा कि कैसी हाफ सेंचुरी, तब उन्होंने बताया कि आप जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से 50 बार से अधिक बार नॉर्थ ईस्ट की विजिट कर चुके हैं। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर मोदी पर फूल बरसाए गए।

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

मोदी के भाषण की खास बातें

  • मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाकर लोगों का आभार व्यक्त किया, बोले- ये नॉर्थ-ईस्ट की देशभक्ति का सम्मान है।
  • अन्य राज्यों में काम करना उतना कठिन नहीं है, जितना नॉर्थ ईस्ट में, इसलिए वहां के कार्यकर्ता विशेष अभिनंदन के हकदार।
  • केंद्र की राजनीति में नॉर्थ ईस्ट को महत्व मिलता है तो हमारे कुछ विशेष शुभचिंतकों के पेट में दर्द होता है।
  • पहले जो दूर दृष्टा होते थे वो भावी पीढ़ियों के बारे में सोचते थे और अब पॉलिटिशियन सोचते हैं उनकी तस्वीर छपेगी या नहीं।
  • हम सबसे कठिन चीजों को हल करने के लिए कठिन से कठिन मेहनत करते हैं। समाधान के जो भी रास्ते मिलें, उन पर चलते हैं।
  • आजादी के दशकों बाद भी हजारों गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी। अब वहां बिजली, नल से जल और गैस उपलब्ध है।
  • नगालैंड में पहली बार महिला उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है।
  • कांग्रेस कह रही है ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे इतना मायने नहीं रखते। जब दिल में ही जोड़ने की भावना न हो, तो ऐसे बोल निकलते हैं।
  • भाजपा को बनिया पार्टी कहा गया, मिडिल क्लास की पार्टी कहा गया, लेकिन हमने उन मिथकों को तोड़ दिया।
  • हमने गुजरात चुनाव में भी देखा है कि कैसे आदिवासी पट्टी में भी भाजपा को जबर्दस्त जीत मिली।
  • हमें माइनॉरिटी के खिलाफ बताया गया। यह भ्रम गोवा के भाइयों ने तोड़ा।

भाजपा की जीत का राज त्रिवेणी शक्ति
पहली शक्ति : भाजपा सरकारों का कार्य।
दूसरी शक्ति : भाजपा की कार्य संस्कृति।
तीसरी शक्ति : भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा भाव।
ये मिलकर भाजपा की शक्ति को वन प्लस, वन प्लस वन यानी 111 गुना बढ़ा देते हैं।

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी फिर सत्ता में आ गई है। त्रिपुरा में भाजपा ने अपने बूते पर 33 सीटें जीत कर बहुमत पाया जबकि नगालैंड में एनडीपीपी के साथ गठबंधन को बहुमत (25+12) मिला। मेघालय में सबसे बड़ी पार्टी एनपीपी के साथ भाजपा का चुनाव बाद गठजोड़ हो गया। नगालैंड में नेफ्यू रियो ने पांचवीं बार सीएम पद संभाल लिया है तो त्रिपुरा में माणिक साहा ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मेघालय में काॅनराड संगमा ने फिर मुख्यमंत्री का पद भार संभाल लिया। नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में नई सरकारों के शपथ ग्रहण समारोहों में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। पूर्वोत्तर में भाजपा की शानदार सफलता को राजनीतिक विश्लेषक 2024 के लोकसभा चुनावों का संकेतक मान कर चल रहे हैं।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation