• Latest
  • Trending

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 जारी, एमआईटी फिर टॉप पर

July 4, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 जारी, एमआईटी फिर टॉप पर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 जारी कर दी गई है, जिसमें लगातार 14वें साल अमेरिका की मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) ने पहला स्थान हासिल किया है। इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज को उनकी एकेडमिक परफॉर्मेंस, रिसर्च आउटपुट, ग्लोबल रिपुटेशन और एम्प्लॉयमेंट रिकॉर्ड जैसे स्टैंडर्ड्स के आधार पर स्थान दिया गया है।
छात्रों के लिए यह रैंकिंग विदेशों में हायर एजुकेशन के लिए यूनिवर्सिटी चुनते समय एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशक बन चुकी है। ये टॉप 10 यूनिवर्सिटीज न सिर्फ एकेडमिक एक्सीलेंसी के लिए, बल्कि वैश्विक प्रभाव, छात्र अनुभव और रिसर्च आउटपुट के लिए भी पहचानी जाती हैं। जानिए दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज के बारे में…
1. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
एमआईटी यूनिवर्सिटी क्यूएस रैंकिंग 2026 में टोटल स्कोर 100 के साथ टॉप पर है। एमआईटी लगातार 14 वर्षों से नंबर 1 पर काबिज है, जिसने एक बार फिर अपना वर्चस्व साबित किया है। अमेरिका के कैंब्रिज में स्थित यह यूनिवर्सिटी इनोवेशन, रिसर्च और टेक्नोलॉजी एजुकेशन के लिए वर्ल्ड फेमस है।
2. इम्पीरियल कॉलेज लंदन
इम्पीरियल कॉलेज ने टोटल स्कोर 99.4 के साथ रैंक 2 हासिल की है। यूनिवर्सिटी अपने हाई एजुकेशन स्टैंडर्ड्स और रिसर्च-फोकस्ड लर्निंग के लिए जानी जाती है। संस्थान का साइंटिफिक रिसर्च में बहुत बड़ा योगदान है। यह यूनिवर्सिटी क्लाइमेट चेंज, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हेल्थ टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में अग्रणी रिसर्च करती है।
3. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
कैलिफोर्निया की इस यूनिवर्सिटी ने टोटल स्कोर 98.9 के साथ रैंक 3 हासिल की है। यूनिवर्सिटी ने टेक्नोलॉजी एजुकेशन में अग्रणी भूमिका निभाई है, जो स्टार्टअप कल्चर और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए है।
4. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड
दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटीज में शुमार ऑक्सफोर्ड (यूके) ने इस बार कुल स्कोर 97.9 के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। यूनिवर्सिटी साहित्य, विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में श्रेष्ठ मानी जाती है।
5. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
यह यूएस की सबसे प्रतिष्ठित और पुरानी यूनिवर्सिटीज में से एक है, जिसकी स्थापना 1636 में हुई थी। टोटल स्कोर 97.7 के साथ यह क्यूएस रैंकिंग में 5वें स्थान पर है। यूनिवर्सिटी शिक्षा, रिसर्च और वैश्विक प्रभाव के क्षेत्र में आज भी टॉप पर है।
लॉ, बिजनेस, मेडिसिन, पब्लिक पॉलिसी, साइकोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और इकोनॉमिक्स इसके प्रसिद्ध कोर्सेस हैं। यूनिवर्सिटी रिसर्च में अग्रणी है। यहां हर साल हजारों रिसर्च पेपर पब्लिश किए जाते हैं।
6. यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्बि्रज
कैम्बि्रज यूनिवर्सिटी (यूके) को कुल स्कोर 97.2 के साथ रैंक 6 मिली है। यूनिवर्सिटी वैज्ञानिक खोजों और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मशहूर है।
7. ईटीएच ज्यूरिख
ईटीएच ज्यूरिख यूनिवर्सिटी क्यूएस रैंकिंग में टोटल स्कोर 96.7 के साथ रैंक 7 पर है। स्विट्जरलैंड की यह टेक्निकल यूनिवर्सिटी यूरोप में शीर्ष स्थान रखती है। यह इंजीनियरिंग, मैथ्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों के लिए जानी जाती है। अल्बर्ट आइंस्टीन भी ईटीएच यूनिवर्सिटी से पढ़े थे।
8.नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (एनयूएस)
एशिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी ने ग्लोबल लेवल पर टॉप 10 में जगह बनाई है। क्यूएस रैंकिंग में कुल स्कोर 95.9 के साथ यूनिवर्सिटी की रैंक 8 है। टेक्नोलॉजी, साइंस और हेल्थ के क्षेत्र में इसकी रिसर्च काबिले तारीफ है।
9. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल)
ब्रिटेन की इस यूनिवर्सिटी ने क्यूएस रैंकिंग में टोटल स्कोर 95.8 के साथ रैंक 9 हासिल की है। चिकित्सा, सामाजिक विज्ञान और आर्ट्स के लिए जानी जाती है। यह यूके की सबसे विविधता वाली यूनिवर्सिटी मानी जाती है, जहां दुनियाभर के स्टूडेंट्स पढ़ते हैं।
10. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कालटेक )
क्यूएस रैंकिंग में टोटल स्कोर 94.3 के साथ यूनिवर्सिटी ने 10वीं रैंक हासिल की है। कालटेक अमेरिका की सबसे छोटी, लेकिन सबसे बेहतरीन रिसर्च यूनिवर्सिटियों में से एक है। इसका फोकस मुख्य रूप से भौतिकी, इंजीनियरिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी पर है। नासा से भी इसका गहरा नाता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation