• Latest
  • Trending

विमानन क्षेत्र पर खतरनाक सिग्नल दे रहा डीजीसीए का सेफ्टी ऑडिट

June 27, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विमानन क्षेत्र पर खतरनाक सिग्नल दे रहा डीजीसीए का सेफ्टी ऑडिट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।देश के सबसे व्यस्त दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर एविएशन रेगुलेटर अथॉरिटी (डीजीसीए) यानी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने 20 और 21 जून को सेफ्टी ऑडिट किया था। डीजीसीए भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एक प्रमुख नियामक संस्था है। इसका मुख्य कार्य भारत में नागरिक उड्डयन को नियंत्रित करना, सुरक्षित बनाना और सुव्यवस्थित रूप से संचालन सुनिश्चित करना है।
डीजीसीए का यह ऑडिट चौंकाने वाला तो है ही, साथ ही आंखें खोलने वाला भी है। यात्री अपनी मेहनत की कमाई से मोटे किरायों का भुगतान करते हैं और एयरलाइंसों के सही रखरखाव के भरोसे पर ही उनके विमानों में यात्रा करते हैं पर ये एयरलाइंस यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ कर रही हैं जिस पर तुरंत सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। सरकार को चाहिए कि वह ऐसी एयरलाइनों के नाम भी उजागर करे। इसके साथ ही विमानों के रखरखाव की मॉनीटरिंग की प्रणाली भी सख्त की जाए ताकि यात्रियों का विश्वास बहाल हो सके और उनका जीवन सुरक्षित।
सेफ्टी ऑडिट में पाया गया कि एक शेड्यूल एयरलाइन यात्रियों की जान को दांव पर लगाते हुए घिसे हुए टायरों के साथ फ्लाइट का टेकऑफ करा रही थी। इसे तुरंत रोका गया। ऑडिट में अन्य कई गंभीर कमियां भी सामने आई हैं जो बताती हैं कि देश में यात्रियों की जिंदगियों को खतरे में डालते हुए फ्लाइटों की टेकऑफ और लैंडिंग कराई जा रही है। ये कमियां तो 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट के क्रैश होने के बाद सामने आई हैं। एक एयरपोर्ट पर रनवे की सेंटर लाइन मार्किंग फीकी पाई गई। इससे रनवे पर लैंड करते वक्त खासतौर से खराब मौसम के दौरान पायलट गलती कर सकता है। – शेष पेज 11 पर
रै पिड एग्जिट टैक्सी-वे की हरी सेंटर लाइन ठीक नहीं थी। कई तरह के डेटा तीन साल से अपडेट ही नहीं किए गए थे। एयरपोर्ट के अंदर कई गाड़ियां बिना स्पीड गवर्नर के चलती पाई गईं ं। ग्राउंड हैंडलिंग में भी कई तरह की कमियां देखी गई थीं। सामान ढोने वाली ट्रॉलियां और दूसरी गाड़ियां भी खराब मिलीं।
एक जगह प्लेन उड़ाने के लिए जरूरी सिम्युलेटर ट्रेनिंग में उस एयरक्राफ्ट को उड़ाने और उसकी तमाम कमांड को समझने वाले जिस सिम्युलेटर पर पायलटों को ट्रेनिंग दी जा रही थी, असल में वह सिम्युलेटर उस एयरक्राफ्ट के कन्फिगरेशन से मेल ही नहीं खा रहा था। ऐसे में पायलटों को यह पता ही नहीं लग पाएगा कि उड़ान के दौरान अगर इमरजेंसी के हालात बनते हैं तो वह उससे कैसे निपटा जाएगा। एयरक्राफ्ट के मेंटिनेंस के दौरान इंजीनियर द्वारा एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस मैनुअल का पालन नहीं किया जा रहा था। कुछ जगहों पर एयरक्राफ्ट इंजीनियर हवाई जहाजों की खराबी को दूर करने के लिए मौजूद नहीं थे। हवाई जहाज में बताई जाने वाली खराबियों की रिपोर्ट को टेक्निकल लॉग बुक में दर्ज तक नहीं किया गया था।


– घिसे टायर के साथ उड़ान भर रहे प्लेन !
– एयरलाइंस यात्रियों के जीवन से कर रहीं खिलवाड़
– कई तरह के डेटा तीन साल से अपडेट ही नहीं

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation