• Latest
  • Trending

‘साइलेंट स्ट्रेंथ’ है योग

June 27, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘साइलेंट स्ट्रेंथ’ है योग

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

योग केवल अभ्यास नहीं,यह एक ठहराव है, रीसेट है और स्वयं से जुड़ने का जेंटल रिमाइंडर भी है। कलर्स, जी टीवी और सोनी सबके लोकप्रिय चेहरे बता रहे है कि कैसे छोटे-छोटे योग अभ्यासों से उनकी दिनचर्या में बड़े बदलाव आए। शांत श्वास से लेकर माइंडफुल मूवमेंट तक, उन्हें मानसिक रूप से तरोताजा भी करता है
गीतांजलि मिश्रा
योग बदलाव की तरह है, खासकर जब मैं भावनात्मक रूप से टूट जाती थी। तनाव के चलते मुझे ओवरइटिंग की आदत पड़ गई थी। तब मैंने अपने रूटीन में ‘पश्चिमोत्तानासन’ को शामिल किया, जिसने मेरे नर्वस सिस्टम को शांत किया और इमोशनल क्रेविंग्स पर नियंत्रण पाने में मदद की। इसके अलावा ‘नाड़ी शोधन प्राणायाम’ मेरे लिए ‘रीसेट बटन’ बन गया, जिससे मैं तुरंत शांत और स्थिर महसूस करती हूं। थेरेपी है जो भीतर से पोषण देती है।
आसिफ शेख
मानसिक और भावनात्मक संतुलन, शारीरिक फिटनेस जितना ही जरूरी है। योग मेरे लिए उस संतुलन की डोर बन गया है। ‘वृक्षासन’ मुझे लंबे शूट्स के दौरान भी जमीन से जोड़े रखता है, जबकि ‘भुजंगासन’ से मेरी रीढ़ मजबूत हुई है और ऊर्जा भी बढ़ी है, यह मेरा रोजाना का पावर बूस्ट है। ‘अनुलोम विलोम’ मैं कभी नहीं छोड़ता, चाहे शूट पर जाते वक्त कार में ही क्यों न करना पड़े। इससे दिमाग साफ होता है और तनाव दूर रहता है। खाने के बाद मैं दस मिनट ‘वज्रासन’ में बैठता हूं, इससे पाचन में जबरदस्त सुधार हुआ है।
अनुष्का मर्चडे
हर रविवार सुबह, सूरज निकलने से पहले मैं और मेरी बहनें योगा मैट बिछा लेते हैं। ये आदत कई साल पहले शुरू की थी और अब ये हमारे लिए परंपरा बन गई है। स्ट्रेचिंग, हंसी-मजाक और चुपचाप बैठकर सोचने के बीच हम आपस में भी जुड़ जाते हैं। पार्क जाना शुरू कर दिया, नंगे पैर, खुले आसमान के नीचे। पेड़ों और हवा की आवाज के बीच योग करना और अच्छा लगने लगा। ये सिर्फ शरीर के लिए नहीं था- ये हमसे, अपनों से और इस धरती से जुड़ने जैसा था।
सायली सालुंखे
मेरे लिए योग केवल आसनों का अभ्यास नहीं है। यह खुद से आत्मीय संवाद है। यह वह समय है, जब मैं धीमे-धीमे चलना सीखती हूं, गहरी सांसें लेती हूं और अपने भीतर की शांत शक्ति को सुनती हूं। कुछ मिनटों की माइंडफुल ब्रीदिंग या हल्की स्ट्रेचिंग भी पूरे दिन की दिशा बदल सकती है। योग ने मुझे संतुलन सिखाया-सिर्फ चटाई पर ही नहीं बल्कि हर भावना और हर चुनौती में भी। योग को सिर्फ ट्रेंड के रूप में नहीं बल्कि जीवन भर के साथी के रूप में अपनाएं। वहीं से शुरू करें जहां आप है, जो है उसी से और योग खुद से जुड़ने का मार्ग दिखाएगा।
सिमरन कौर
मेरे लिए योग अब सिर्फ फिटनेस का हिस्सा नहीं है, ये मेरे अच्छे स्वास्थ्य और इस धरती के अच्छे भविष्य के बीच का पुल बन गया है। मैं हमेशा से फिटनेस पसंद करती थी लेकिन पहले यह सब कार्डियो और जिम तक ही सीमित था। धीरे-धीरे समझ आया कि असली फिटनेस वो है, जो शरीर, मन और प्रकृति सबको जोड़ती है। अब अक्सर खुली खिड़की के पास बैठकर, बाहर की हवा और आवाजें महसूस करते हुए मेरी सुबह 10 से 15 मिनट ध्यान और गहरी सांसों से शुरू होती है। इससे दिन की शुरुआत शांति और धैर्य से भरी होती है।
दीपिका सिंह
योग बचपन से ही मेरे जीवन का हिस्सा रहा है। मैं अपनी मां को हर सुबह योग करते देखती थी और अनजाने ही यह मेरी दिनचर्या का हिस्सा बन गया। यह मेरा सहारा बन गया। मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से शास्त्रीय ओडिसी नृत्यांगना होने के नाते, मुझे हमेशा लगता है कि योग और नृत्य का तालमेल होता है-दोनों में एकाग्रता और धैर्य की जरूरत होती है। मेरे लिए योग प्रदर्शन नहीं है बल्कि खुद के लिए हर दिन उपस्थित रहने का जरिया है।
रुबीना दिलैक
योग जमीन से जुड़ने का जरिया है, खासकर इस तेज रफ्तार दुनिया में। यह हमेशा एक घंटे की मैट प्रैक्टिस नहीं होती-कई बार ये बस पांच मिनट की गहरी सांसें लेकर भीतर झांकने की बात होती है। योग ज़रूरी ठहराव देता है। कुछ सजग सांसें ही ऊर्जा को पूरी तरह बदल सकती है। योग को काम की तरह न देखें, इसे रोज का उपहार मानिए।
नारायणी शास्त्री
योग हमेशा खुद से जुड़ने का माध्यम रहा है। इसने मुझे खुद के प्रति सजग बनाए रखा है। योग मुझे शांत होने, भीतर झांकने और स्पष्ट सोच के साथ लौटने का मौका देता है। मैं योग को कभी दबाव के साथ नहीं करती, कुछ दिन पूरी प्रैक्टिस करती हूं, और कुछ दिन बस सजग श्वासें ही लेती हूं। यह मुझे शांत पल देता है, जो आज के इस तेज समय में हम सबको चाहिए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation