• Latest
  • Trending
Kanpur airport now 16 times bigger

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर पीड़ित महिला को दी राहत

June 27, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर पीड़ित महिला को दी राहत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0
Kanpur airport now 16 times bigger

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर से पीड़ित एक महिला को राहत देते हुए सरेंडर करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। एनडीपीएस कानून के तहत आरोपों का सामना कर रही कैंसर पीड़ित महिला ने मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की मांग की थी।
मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला की इस याचिका को खारिज करते हुए उसे आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के इस आदेश को ज्योति ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जस्टिस उज्ज्वल भुइंया और जस्टिस मनमोहन की अवकाश पीठ ने याचिकाकर्ता ज्योति की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी।
वरिष्ठ वकील अमित चड्ढा, वकील सार्थक सेठी और फुरकान हसन महिला की ओर से पेश हुए। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता की तबीयत बिगड़ गई थी, जब उन्हें सांस लेने की गंभीर तकलीफ, कमजोरी और हाथ-पैरों में कमजोरी महसूस हुई और वह गिर पड़ीं।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। महिला की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कर कड़ी निगरानी और पर्यवेक्षण में रखने की सलाह दी। याचिकाकर्ता का अभी उपचार चल रहा है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने यह कहते हुए याचिकाकर्ता को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था कि अभियोजन पक्ष ने यह दलील दी कि बीमारी का उपचार जेल में भी किया जा सकता है। हालांकि, कोर्ट ने निर्देश दिया कि उन्हें उनकी पसंद के अस्पताल में सर्वोत्तम उपचार प्रदान किया जाए और यह खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
हाई कोर्ट ने कहा, अभियुक्त के न्यायिक हिरासत में होने के कारण राज्य की जिम्मेदारी है कि वह महिला के कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य का अधिकार सुनिश्चित करे। हाईकोर्ट ने यह भी माना था कि इलाके में उसका चरित्र खराब है। उसके खिलाफ 29 मामले दर्ज हैं, जिनमें से चार एनडीपीएस अधिनियम के तहत हैं। मौजूदा मामले में आरोपी ज्योति से 480 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने ज्योति को अंतरिम जमानत दी थी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation