• Latest
  • Trending

पाक की टेंशन बढ़ाने वाले भारतीय हथियारों की पेरिस में मची धूम

June 27, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पाक की टेंशन बढ़ाने वाले भारतीय हथियारों की पेरिस में मची धूम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

पेरिस। फ्रांस के पेरिस एयर शो में भारत के ‘मेक इन इंडिया’ हथियारों ने धूम मचा दी है। ये हथियार न सिर्फ पाकिस्तान और चीन की टेंशन बढ़ाने वाले हैं, बल्कि भारत की एयरोस्पेस तकनीक और नवाचार शक्ति का भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इस भव्य आयोजन की शुरुआत सोमवार को हुई थी। ऐसा पहली बार है जब भारत ने किसी वैश्विक मंच पर अपनी अगली पीढ़ी की रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
पेरिस एयर शो में डीआरडीओ ने अगली पीढ़ी की यूएवी, हाईटेक एवियोनिक्स और स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को प्रदर्शित किया। यहां आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ की झलक भी दिखाई दी जो भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। डीआरडीओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इसकी जानकारी दी है।
भारत के वे हथियार जो पेरिस में छाए
1. अस्त्र मिसाइल : यह बियोंड विजुअल रेंज (बीवीआर) यानी एयर टू एयर मिसाइल है। इसकी रेंज 110 किमी है। इसकी खासियत है कि यह दुश्मन के विमानों को बिना देखे मार गिरा सकता है। इसे सुखोई, तेजस जैसे लड़ाकू विमानों में शामिल किया गया है।
2. हेलीना मिसाइल : इसका पूरा नाम हेलीकॉप्टर लॉन्च्ड नाग है, यह एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है, जिसका दायरा 7 से 8 किमी तक है. इसे एएलएच ध्रुव जैसे हेलीकॉप्टर से लांच किया जाता है। यह टॉप अटैक मोड में काम करती है यानी टैंक के ऊपरी हिस्से को निशाना बनाती है। इसमें इमेजिनफ्रारेड सीकर होता है जो लक्ष्य पर सटीकता से हमला करता है।
3. लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस
यह हल्का लड़ाकू विमान है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने डीआरडीओ के साथ मिलकर इसे बनाया है। यह सुपरसोनिक मल्टी रोल फाइटर जेट है जो पूरी तरह स्वदेशी और स्टील्थ टेक्नोलॉजी से युक्त है। इसमें आधुनिक एवियोनिक्स, ग्लास कॉकपिट और फ्लाई बाय वायर सिस्टम है।
4. वेपन लोकेटिंग रडार स्वाथी
यह मोबाइल रडार सिस्टम है, यह दुश्मन की तोप, रॉकेट या मोर्टार फायर की लोकेशन को पता लगाता है। यह 50 किमी दूर से दुश्मन की गोलीबारी का सोर्स ट्रैक कर सकती है। सीमा पर यह हथियार भारत के बहुत काम का है। पाकिस्तान और अन्य सीमाओं पर इसकी तैनाती हो चुकी है।
5. एईडब्ल्यूएंडसी सिस्टम
यह हथियार हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली के काम आता है। यह एंब्रेयर ईएमबी-145 एयरक्राफ्ट पर आधारित है। यह हवा से दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और अन्य हवाई खतरों का पता लगाने में सक्षम है। इसमें एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे (एईएसए) रडार होता है। यह कमांड और कंट्रोल भूमिका भी निभाता है यानी ऑपरेशनों का समन्वय करता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation