• Latest
  • Trending

ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी की ट्रंप को दो टूक… 35 मिनट में अमेरिका के दावे बेनकाब

June 20, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी की ट्रंप को दो टूक… 35 मिनट में अमेरिका के दावे बेनकाब

मध्यस्थता न कभी स्वीकारी थी, न स्वीकारेंगे ऑपरेशन सिंदूर पर सीजफायर पाकिस्तान के आग्रह पर हुआ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 20, 2025
in the blitz
0
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिना लाग-लपेट के बात करने का अंदाज एक बार फिर तब देखने को मिला जब उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन पर यह बात साफ कर दी कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी। फोन कॉल में स्पष्ट किया गया कि भारत ने कभी भी मध्यस्थता स्वीकार नहीं की, न स्वीकार करता है और न ही कभी स्वीकार करेगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भारत में पूरी राजनीतिक सहमति है। भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए और सीजफायर द्विपक्षीय फैसला था।

यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा बार-बार यह दोहराए जाने के बाद आई है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी को खत्म करने के लिए व्यापार को एक टूल के रूप में इस्तेमाल किया था।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

विदेश सचिव मिस्री ने ट्रंप से पीएम मोदी की वार्ता की जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बताए गए बिंदुओं को विस्तार से समझा और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए समर्थन व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान के साथ दुश्मनी खत्म करने के लिए कोई मध्यस्थता या व्यापारिक समझौता नहीं हुआ था। मोदी ने यह फोन कॉल राष्ट्रपति ट्रंप के आग्रह पर की थी जो 35 मिनट चली। ट्रंप ने मोदी से यह भी पूछा था कि क्या जी7 बैठक के बाद वह कनाडा से लौटने पर अमेरिका आ सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने पहले से तय कार्यक्रमों का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

इस फोन कॉल में पीएम मोदी ने भारत की स्थिति के बारे में डोनाल्ड ट्रंप से दोटूक बात की। डोनाल्ड ट्रंप की बुधवार 18 जून को ही पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ लंच बैठक तय थी। मुनीर के साथ बैठक से पहले पीएम मोदी की यह बातचीत अमेरिका और पाकिस्तान के लिए यह संदेश है कि भारत किसी भी स्थिति में किसी दबाव में नहीं है। वह आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपना चुका है और वह उस रुख पर कायम है। सामने डोनाल्ड ट्रंप ही क्यों न हों; भारत किसी दबाव में नहीं आएगा।

मुनीर के साथ लंच बैठक करने को लेकर भारत कहीं न कहीं डोनाल्ड ट्रंप से नाखुश है। भारत ट्रंप प्रशासन की पाकिस्तान के साथ गलबहियों को पसंद नहीं करता और न ही किसी दबाव में वह इसे स्वीकार करता है। इस संबंध में जी7 बैठक में दिया गया पीएम मोदी का भाषण भी उल्लेखनीय है जिसमें उन्होंने कहा है कि जो देश खुलेआम आतंकवाद का समर्थन करते हैं, उन पर कार्रवाई की बात भी की जाती है और आतंकी समर्थक देशों को इनाम भी देते हैं। यह दोहरी नीति नहीं चलेगी।

विदेश सचिव ने दी जानकारी
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात तय थी। राष्ट्रपति ट्रंप को इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण बीच में ही अमेरिका लौटना पड़ा, जिसके कारण यह मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर 18 जून को ही दोनों नेताओं ने फोन पर बात की।

अमेरिका की यात्रा को अस्वीकार करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को अगली बैठक के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया। विदेश सचिव के अनुसार, ट्रंप भारत आने के लिए उत्साहित और उत्सुक दिखे। दोनों नेताओं ने फैसला किया कि वे भविष्य में मिलने की कोशिश करेंगे।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पीएम ने दी जानकारी

मिस्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका द्वारा मध्यस्थता पर किसी भी स्तर पर कोई बात नहीं हुई। सैन्य कार्रवाई रोकने पर बातचीत भारत और पाकिस्तान के बीच स्थापित मौजूदा चैनलों के माध्यम से सीधे हुई, और यह पाकिस्तान के अनुरोध पर किया गया था। विक्रम मिस्री के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बातचीत में यह बयान भी दोहराया कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। विक्रम मिस्री ने कहा, 9 मई की रात को उपराष्ट्रपति वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया। वेंस ने कहा था कि पाकिस्तान भारत पर एक बड़ा हमला कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें स्पष्ट शब्दों में कहा था कि अगर ऐसा होता है, तो भारत पाकिस्तान को और भी बड़ा जवाब देगा। भारत ने 9-10 मई की रात को पाकिस्तान के हमले का बहुत कड़ा जवाब दिया और पाकिस्तान की सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया। उसके सैन्य हवाई अड्डों को निष्क्रिय कर दिया गया।

जारी है ‘ऑपरेशन सिंदूर’
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया कि भारत अब आतंकवाद को छद्म युद्ध के रूप में नहीं देखता है और भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने वीडियो शेयर कर दोनों राष्ट्राध्यक्षों की इस बातचीत की जानकारी दी है। पीएम मोदी जी-7 समिट के लिए कनाडा गए थे। वह 15 से 19 जून 2025 तक तीन देशों (साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया) की महत्वपूर्ण यात्रा पर रहे।
राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर भी चर्चा की। रूस-यूक्रेन युद्ध के संबंध में दोनों ने इस पर सहमति जताई कि जल्द से जल्द शांति के लिए, दोनों पक्षों में सीधी बातचीत आवश्यक है और इसके लिए प्रयास करते रहना चाहिए। इंडो-पेसिफिक क्षेत्र के संबंध में दोनों नेताओ ने अपने विचार साझा किए और इस क्षेत्र में क्वॉड की अहम भूमिका के प्रति समर्थन जताया। क्वॉड की अगली बैठक के लिए, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को भारत यात्रा का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे भारत आने के लिए उत्सुक हैं।


– ट्रंप के आग्रह पर पीएम मोदी ने किया था फोन
– राष्ट्रपति ट्रंप ने क्वॉड बैठक का निमंत्रण स्वीकार किया, कहा कि भारत आने के लिए वह उत्सुक

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation