• Latest
  • Trending

मोदी व कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की मीटिंग में हुए बड़े फैसले

June 20, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी व कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की मीटिंग में हुए बड़े फैसले

उच्चायुक्तों की फिर होगी बहाली

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 20, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की द्विपक्षीय बैठक हुई। कार्नी के पद संभालने के बाद यह दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। दोनों देशों ने अपने-अपने उच्चायुक्तों को जल्द एक-दूसरे की राजधानी में वापस भेजने पर सहमति जताई।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में भारत-कनाडा संबंधों और भविष्य की दिशा पर खुलकर और सकारात्मक बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत और कनाडा के बीच संबंधों की अहमियत को दोहराया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के सम्मान और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों पर आधारित हैं।
विदेश मंत्रालय ने बताया क्या हुई बात
विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने आपसी सम्मान और संवेदनाओं को समझते हुए संतुलित और रचनात्मक साझेदारी को आगे बढ़ाने की जरूरत बताई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के स्तर पर बातचीत फिर से शुरू करने पर जोर दिया ताकि आपसी विश्वास बहाल हो और संबंधों में गति आए।
आपसी विश्वास बहाली पर भी जोर
दोनों नेताओं ने भविष्य में साफ ऊर्जा, डिजिटल परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एलएनजी, खाद्य सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, उच्च शिक्षा, लोगों की आवाजाही और सप्लाई चेन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने फ्री और ओपन इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को बढ़ावा देने की अपनी साझा सोच को भी दोहराया।
ईपीटीए पर अटकी बातचीत फिर से
शुरू करने पर सहमति
इसके साथ ही शुरुआती व्यापार समझौते (ईपीटीए) पर अटकी बातचीत फिर से शुरू करने और व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) की दिशा में आगे बढ़ने पर भी सहमति बनी। इसके लिए दोनों नेताओं ने अपने-अपने अधिकारियों को आगे की बातचीत करने को कहा। दोनों नेताओं ने जी7 शिखर सम्मेलन में हुई महत्वपूर्ण प्रगति और जलवायु परिवर्तन, समावेशी विकास और सतत विकास जैसे वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करने की इच्छा जताई। दोनों नेताओं ने भारत और कनाडा के बीच गहरे जनसंपर्कों को रेखांकित किया और इन्हें दोनों देशों के हित में और मजबूत करने पर सहमति जताई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation