• Latest
  • Trending

छात्रों के बनाए रॉकेट व सेटेलाइट की सफल लांचिंग

June 20, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

छात्रों के बनाए रॉकेट व सेटेलाइट की सफल लांचिंग

इसरो, इन स्पेस और ट्रस्ट टेक इंडिया का संयुक्त प्रयास

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 20, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

कुशीनगर। इसरो, इन स्पेस और ट्रस्ट टेक इंडिया कंपनी के संयुक्त प्रयास से रकबा जंगलीपट्टी के एपी बांध स्थित गंडक नदी के किनारे राकेट व सेटेलाइट की लांचिंग की गई। सफल रॉकेट लांचिंग पर लोगों ने करतल ध्वनि से वैज्ञानिकों को बधाई दी। वैज्ञानिकों का कहना था कि इस कार्यक्रम से युवाओं में स्पेस टेक्नोलाॅजी के प्रति रुझान बढ़ेगा और युवा इस क्षेत्र में आने के लिए उत्सुक होंगे।

डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के तहत कार्यरत तीनों विंग इसरो, इन स्पेस और ट्रस्ट टेक इंडिया कंपनी की तरफ से सेवरही क्षेत्र के रकबा जंगलीपट्टी के एपी बांध स्थित गंडक नदी के किनारे इसरो के वैज्ञानिक विनोद कुमार, अभिषेक सिंह, विजया श्री, केके त्रिपाठी, डाॅ. बृजेश सोनी, अनंत मधुकर और ट्रस्ट टेक इंडिया कंपनी के अनंत अग्रवाल, सुभद्र गुप्ता, अद्वैत सधाना की टीम ने राकेट व सेटेलाइट की सफल लांचिंग की।

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

लांचिंग शनिवार की शाम 5:15 बजे की गई और राकेट 1126 मीटर की ऊंचाई पर गया और फिर पैराशूट से केन आकार के सेटेलाइट के साथ धीरे-धीरे लांचिंग पैड से करीब 500 मीटर की दूरी पर गिर गया। राकेट व सेटेलाइट की सफल लांचिंग पर देवरिया के सांसद शशांक मणी त्रिपाठी, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम वैभव मिश्र, सीडीओ गुंजन द्विवेदी व एसडीएम ऋषभ देवराज पुंडीर, सीओ राकेश प्रताप सिंह, एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय, राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता, बीडीओ संजय राय, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल सहित उमड़ी भीड़ ने करतल ध्वनि से वैज्ञानिकों को बधाई दी।
सांसद त्रिपाठी ने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि रकबा जंगलीपट्टी में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कैन साइज के सैटेलाइट लांच किए गए जो विद्यार्थियों द्वारा ही डिजाइन तथा बनाए गए हैं। स्पेस जागरूकता के साथ-साथ इसमें विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाना इस प्रतियोगिता का असल उद्देश्य है।

उन्होंने बताया कि इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री, कैनसैट इंडिया छात्र प्रतियोगिता 2025 का आयोजन एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (एफएसआई) द्वारा भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस), इसरो और अन्य संघों के सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य छात्र समुदाय के बीच अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुझान पैदा करना है।

इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री, कैनसैट इंडिया स्टूडेंट कम्पटीशन 2025 में भारत भर के विभिन्न कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के छात्रों की तरफ से लांच साइट से 1000 मीटर की ऊंचाई पर है मॉडल रॉकेट और कैन आकार के उपग्रह का डिज़ाइन, विकास और प्रक्षेपण किया जाएगा। इसे लेकर यह प्रतियोगिता जिले के सेवरही क्षेत्र के रकबा जंगलीपट्टी में आयोजित किए जाने की योजना बनाई गई ।

उन्होंने बताया कि विभिन्न लॉन्चर विकल्पों के सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के बाद, इन कैनसैट के प्रक्षेपण के लिए ट्रस्ट टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया है।

भारतीय प्रक्षेपण एजेंसी की क्षमताओं का आकलन करने के लिए, सेवरही के रकबा जंगलीपट्टी में डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के अंतर्गत कार्यरत तीनों विंग इसरो, इन स्पेस, एनएसआईएल के दिशानिर्देशों में यह प्रतियोगिता आयोजित की थी।
इसमें कैन साइज के सैटेलाइट लांच किए जाएंगे, जो विद्यार्थियों के द्वारा ही डिजाइन किए गए तथा सऔबनाए गए हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुटाई निषाद, मथुरा सिंह, राजेश सिंह, हेमंत सिंह, शैलेंद्र पांडेय, संजय राय, मोती जायसवाल मौजूद रहे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation