• Latest
  • Trending

आम लोगों की बेहतरी पर फोकस रहे मोदी सरकार के 11 साल

June 13, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आम लोगों की बेहतरी पर फोकस रहे मोदी सरकार के 11 साल

दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कोई कोर कसर न छोड़ें : पीएम मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 13, 2025
in the blitz
0
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने 11 साल की शानदार और अनोखी सफलताओं से भरी यात्रा पूरी कर ली है। इन 11 सालों के कामों पर हुए एक सर्वे में 59.3 फीसदी लोगों ने कहा कि वो 2029 में भी नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। मोदी सरकार का 11 वर्षों का यह कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कहा जा रहा है।

मोदी सरकार ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत को वैश्विक स्तर पर एक आदर्श उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण, कृषि सुधार और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही, युवाओं के लिए डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसे महत्वपूर्ण अभियानों की शुरुआत की गई। कोरोना महामारी के दौरान जब वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ रही थी, तब भारत ने आर्थिक वृद्धि को बनाए रखा और महंगाई को नियंत्रित किया। यह सब प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और संकल्प का परिणाम है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

59.3 फीसदी लोगों की चाहत- 2029 में भी मोदी हों प्रधानमंत्री

केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने के संदर्भ में ही पीएम मोदी ने दिल्ली सरकार और संगठन के लोगों के साथ साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय तक कई मुद्दों पर चर्चा की और संगठनात्मक मजबूती के लिए सरकार को आम लोगों की बेहतरी करने के बारे में दिन रात सोचने और उसके लिए मजबूत कदम उठाए जाने का मंत्र दिया जो भविष्य की सरकारों के कामकाज के लिए मूल मंत्र से कम नहीं है। पीएम ने कहा कि राजधानी दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कोई कोर कसर न छोड़ें। दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री ने सभी विधायकों और सांसदों से इतनी लंबी मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए बीजेपी के आम कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करने की बात कही। दिल्ली में संगठन की मजबूती के चलते ही बीजेपी को विधानसभा में बड़ी जीत मिली है। दिल्ली सरकार के अभी 100 दिन पूरे हुए हैं। इस बाबत अब तक का अनुभव भी सांसदों और विधायकों से प्रधानमंत्री ने जाना। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत कई विधायकों और संगठन के प्रमुख लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों और विधायकों से हुई अनौपचारिक मुलाकात में अपना भी अनुभव तमाम मुद्दों पर साझा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मूलभूत सुविधाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार हो, इसके लिए सरकार मेहनत करे। राजधानी दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कोई कोर कसर न छोड़ें। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि काम ही हमारी पहचान बननी चाहिए। ऑफिस में कम समय बिताएं, जनता के बीच जाएं। यह बैठक राजनीतिक नहीं, बल्कि विजन और भावी कार्ययोजना को लेकर एक सॉफ्ट बातचीत की तरह रही। पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया है कि जो भरोसा दिल्लीवालों ने हम पर जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरना है।
2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को बने हुए 11 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

वहीं पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष भी 9 जून को पूरा हो चुका है। इसे ‘नए भारत’ का ‘अमृतकाल’ भी कहा जा रहा है। ऐसे में हमारे लिए यह जानना भी बेहद आवश्यक है कि इन बीते 11 वर्षों में भारत में क्या कुछ बड़े बदलाव हुए हैं और आम जन जीवन में कितना बदलाव आया है। साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि इस अवधि में सरकार द्वारा कौन-कौन से ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं और जनता के लिए कौन-कौन सी ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की गईं और देश प्रगति की राह पर कितना आगे बढ़ पाया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कुल मिलाकर बीते ग्यारह वर्षों में तमाम कल्याणकारी योजनाओं को लान्च और कार्यान्वित किया गया हैं लेकिन उनमें से ये प्रमुख ग्यारह ऐतिहासिक योजनाएं हैं जिनसे करोड़ों परिवारों को पहली बार सबसे जरूरी बुनियादी सुविधाएं मिली हैं।

इसलिए इन्होंने आमजन के जीवन की तस्वीर बदलने का अहम कार्य भी किया। ये आंकड़े गवाह हैं कि सरकार गरीबों के लिए बड़ा सोचती है।

विकसित भारत के 4 स्तम्भ
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के 4 स्तम्भ बताए हैं जिनमें गरीब, युवा, किसान और महिला शामिल हैं। गौर करें तो इन्हीं चार स्तंभों को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने इन योजनाओं की शुरुआत की।

शासन का नया मॉडल
इन 11 वर्षों में केवल सत्ता का परिवर्तन नहीं हुआ, बल्कि देश के विकास की परिभाषा और दिशा भी बदली है। इस अवधि के दौरान सरकार ने “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल” शीर्षक से एक दस्तावेज जारी किया।

सूचना प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने शासन का एक नया मॉडल स्थापित किया, जो अब वैश्विक स्तर पर समावेशी विकास का उदाहरण बन गया है।

गरीबों को प्राथमिकता
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आत्मा यानी गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। बिजली, पानी, शौचालय और सैनेटरी पैड जैसी बुनियादी सुविधाएं अब केवल आंकड़े नहीं रह गईं, बल्कि ये सम्मान और आत्मविश्वास का आधार बन गई हैं। यह एक ऐतिहासिक क्षण था जब प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता का संदेश दिया और जरूरतमंद महिलाओं को सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने की बात की।

सेवा में परिवर्तन
81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण, मुद्रा योजना, 112 आकांक्षी जिलों में विकास, आयुष्मान भारत, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया जैसे कार्यक्रम उसी नई सोच का हिस्सा हैं, जिसने सिस्टम को सेवा में बदल दिया।
केंद्रीय मंत्री ने किसानों, महिलाओं की शक्ति, देश की सुरक्षा, विदेश नीति, ‘ऑपरेशन सिंदूर’, आतंकवाद, नक्सलवाद, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य देखभाल के विकास पर विस्तार से चर्चा की और पिछले 11 वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation