• Latest
  • Trending

दुनिया को भारत का संदेश

May 30, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुनिया को भारत का संदेश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 30, 2025
in the blitz
0
दीपक द्विवेदी

पहलगाम में गत 22 अप्रैल को हुए निर्मम आतंकी हमले का जवाब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिये दिया। इसके तहत भारत ने आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान के हमले के जवाब में की गई सटीक भारतीय कार्रवाई ने पाकिस्तान को घुटने के बल ला दिया पर शायद इतना पर्याप्त नहीं था इसलिए भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब करने और अपनी सुरक्षा चिंताओं और आतंकवाद को लेकर उसकी बदली रणनीति से वाकिफ कराने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विश्व के अलग-अलग हिस्सों में भेजे ताकि पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश किया जा सके। ये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस समय विभिन्न देशों की यात्रा पर हैं। इनका मकसद आतंकवाद के खिलाफ भारत के ‘न्यू नॉर्मल’ के सिद्धांत से दुनिया को अवगत कराना है ताकि पाकिस्तान को कोई भी प्रोपेगैंडा करने का मौका न मिल सके।

वैश्विक कूटनीति की बात करें तो इसमें प्रयुक्त किए गए हर शब्द के विशिष्ट मायने होते हैं। इसलिए यह बात महत्वपूर्ण हो जाती है कि हम कैसे विश्व के समक्ष अपनी बात रख पाते हैं। इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में जिन सदस्यों का चयन सरकार ने किया है, वे सब भारत की बात को सटीक शब्दों में रखने में समर्थ हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जिस तरह से दुनिया के हर कोने में पाकिस्तान और आतंकवाद के समर्थकों को बेनकाब कर रहे हैं; वह अत्यंत प्रभावी एवं उल्लेखनीय है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पाकिस्तान का यह फ्रॉड अत्यंत सहजता के साथ दुनिया के सामने उजागर कर दिया है कि किस तरह से पाकिस्तान 2019 की चीन के युद्धाभ्यास की तस्वीर को दिखा कर अपनी तथाकथित जीत का दिखावा कर रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य विभिन्न देशों में जिस तेवर के साथ तथ्यों को रख रहे हैं, निश्चित रूप से उससे भारत के हित में सकारात्मक परिणाम ही निकलेंगे; इसमें कोई संशय नहीं दिखता।

बहरीन में जहां सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की पोल खोली, वहीं अमेरिका गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने नपे-तुले अंदाज में अमेरिका को आईना दिखाने का काम किया। आज विश्व को यह संदेश देना आवश्यक हो गया है कि भारत अब पाकिस्तान पोषित-प्रायोजित आतंकवाद को सहन करने वाला नहीं है क्योंकि पानी सिर के ऊपर से गुजरने लगा है। शशि थरूर ने न्यूयार्क में यही किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तानी सेना का संरक्षण पाने वाले आतंकियों को भारतीयों की जान लेने की बड़ी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत ने पाकिस्तान से संबंध सुधारने के लिए जो भी संभव था, वह किया, लेकिन वह सुधरने के लिए तैयार नहीं है। विश्व के प्रमुख राष्ट्रों और विशेष रूप से अमेरिका को यह बताना आवश्यक है कि यदि वह सब कुछ जानते हुए भी आतंक को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कुछ नहीं करता और भारत भविष्य में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कोई कठोर कार्रवाई करता है तो इसके लिए वह भी जिम्मेदार होगा।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में अपने गुजरात दौरे में पाकिस्तान, वहां की जनता एवं युवाओं को चेताया कि वह आतंकवाद के समर्थन में न खड़े हों और उससे छुटकारा पाकर विकास की राह पर चलें। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो आतंकवाद और उसके समर्थकों के लिए भारत के पास सिर्फ गोलियां ही हैं और यह बात पाकिस्तान को अभी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी समझ आ ही गई होगी, ऐसा विश्वास किया जाना चाहिए। अगर पाकिस्तान यह बात नहीं समझता है तो फिर उसका खंड-खंड होना कोई रोक नहीं सकता।

वैसे वैश्विक पटल पर भी चंद देशों को छोड़ किसी और से पाकिस्तान को समर्थन नहीं मिल रहा है। इस्लामिक देश ईरान ने भी पाकिस्तान को जोरदार झटका दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चार देशों के दौरे के दौरान तेहरान पहुंचे थे। शहबाज शरीफ के आने को लेकर ईरान की तरफ से जो स्टेटमेंट जारी किया गया, उसमें कहीं भी भारत का जिक्र नहीं किया गया। यह पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। तेहरान में जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही थी, उस दौरान शहबाज शरीफ भारत के साथ पानी, कारोबार और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर बातचीत करने के लिए गुहार लगाते नजर आए। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि हम शांति के लिए पानी के मुद्दे, कारोबार को बढ़ाने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भी बातचीत करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा शहबाज शरीफ की यात्रा को लेकर ईरान की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान चाहता था कि कश्मीर और भारत का जिक्र किया जाए लेकिन ईरान इसके लिए तैयार नहीं हुआ। ईरान के नेता ने शहबाज शरीफ को यह भी नसीहत दी कि वह अपनी धरती से सीमा पार आतंकवाद फैलाने की साजिशों पर काबू करें।

बहरहाल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहलगाम में आतंकी हमले की भयावहता और आतंकी संगठनों को पोषण करने वाले एवं उनके साथ निर्लज्जता से खड़े होने वाले पाकिस्तान की असलियत बताने गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य विभिन्न देशों में जिस तेवर के साथ तथ्यों को रख रहे हैं, निश्चित रूप से उससे भारत के हित में सकारात्मक परिणाम ही निकलेंगे; इसमें कोई संशय नहीं दिखता।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation