• Latest
  • Trending

कतर से मिले गिफ्ट को अमेरिका ने स्वीकार किया

May 30, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कतर से मिले गिफ्ट को अमेरिका ने स्वीकार किया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 30, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेग्सेथ ने बताया है कि कतर सरकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट में दिया है। इसे एयर फोर्स वन के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

3400 करोड़ रुपए कीमत वाले इस लग्जरी प्लेन को ‘फ्लाइंग पैलेस’ या उड़ता महल कहा जाता है। यह किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को मिलने वाला अब तक का सबसे महंगा गिफ्ट है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ट्रम्प को इस प्लेन का इस्तेमाल करने से पहले सिक्योरिटी क्लियरेंस का इंतजार करना होगा, जिसमें 3 से 4 साल लग सकते हैं। ऐसे में मुमकिन है कि ट्रम्प राष्ट्रपति रहते इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएं।

ट्रम्प हाल ही में अपने मिडिल ईस्ट दौरे के दौरान कतर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कतर सरकार के साथ करीब 100 लाख करोड़ रुपए (1.2 ट्रिलियन डॉलर) की डील की थी।

बोइंग 747-8 जंबो जेट अपनी लग्जरी और उन्नत तकनीक के लिए फेमस है। यह बोइंग 747 सीरीज का लेटेस्ट और सबसे बड़ा वर्जन है। बोइंग 747-8 को वीआईपी कॉन्फिगरेशन के दौरान 40-100 पैसेंजर्स के लिए लग्जरी सुइट्स में बदला जा सकता है। इसमें मास्टर बेडरूम, कॉन्फ्रेंस रूम, डाइनिंग एरिया, लाउंज और बाथरूम जैसी फैसिलिटी है।

इस प्लेन में चार जीईएनएक्स-2 बी टर्बोफैन इंजन हैं। इसके साथ ही आधुनिक ग्लास कॉकपिट और नेविगेशन सिस्टम है। मिसाइल से सुरक्षा के लिए काउंटरमेजर्स के तौर पर इंफ्रारेड जैमर जैसी सुविधाएं हैं।

लाउंज और डाइनिंग एरिया में बड़े डाइनिंग टेबल, हाई-टेक स्क्रीन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ब्लू-रे प्लेयर और हाई क्वालिटी ऑडियो सिस्टम है। यह प्लेन फुल स्पीड में 0.92 मैक (लगभग 1,100 किमी/घंटा) से उड़ सकता है। इसके साथ ही 51 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा कॉमर्शियल प्लेन है।

रिश्वत के तौर पर देखा जा रहा यह लग्जरी प्लेन
ट्रम्प ने हाल ही में व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा था कि कतर हमें एक गिफ्ट दे रहा है। अगर हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे तो हम मूर्ख इंसान होंगे।
ट्रम्प का कारोबार मिडिल ईस्ट में फैला हुआ है। हाल ही में उनकी कंपनी ने कतर में एक नए गोल्फ रिसॉर्ट की घोषणा की है, जो कतर सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी के साथ साझेदारी में बन रहा है। ऐसे में इस उपहार को ‘रिश्वत’ या ‘हितों’ के तौर पर देखा जा रहा है।

अमेरिकी संविधान के पारिश्रमिक खंड (एमोल्यूमेंट्स क्लॉज) के मुताबिक सरकारी पद पर बैठा कोई भी इंसान बिना कांग्रेस (संसद) की सहमति के किसी भी राजा या विदेशी राज्य से कोई गिफ्ट या उपाधि नहीं ले सकता है।

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि उनका डिपार्टमेंट इस विमान में सभी जरूरी सुरक्षा उपाय तय करेगा, जिससे राष्ट्रपति इसका सुरक्षित उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि यह उपहार सभी सरकारी नियमों के मुताबिक स्वीकार किया गया है।

सरकारी खजाने में जमा होते हैं विदेशी गिफ्ट
दुनियाभर के ज्यादातर देशों में विदेशी गिफ्ट को सरकारी खजाने में जमा करने का प्रोटोकॉल है। अमेरिका और भारत जैसे लोकतांत्रिक देशों में विदेशी गिफ्ट को राज्य की संपत्ति माना जाता है। जब तक सरकारी नियमों के तहत छूट न दी जाए, नेता और सरकारी अधिकारी इनका निजी इस्तेमाल नहीं कर सकते। अमेरिका में 41 हजार रुपए से ज्यादा मूल्य के गिफ्ट को नेशनल आर्काइव में जमा करने का नियम है।

यूएस राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान- एयर फोर्स वन कहलाता है
रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प इस विमान को अस्थायी तौर पर एयर फोर्स वन के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। एयर फोर्स वन अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान होता है। फिलहाल ट्रम्प का निजी विमान ‘ट्रम्प फोर्स वन’ एक पुराना 757 जेट है, जो 1990 के दशक का है। इसे 2011 में खरीदा गया था। कतर का प्लेन अभी के फोर्स वन से कहीं ज्यादा आधुनिक और शानदार है। हालांकि, कतर ने अभी इसके बारे में खुलकर कुछ भी नहीं कहा है।

– महल जैसा है 3400 करोड़ रुपये का प्लेन
– राष्ट्रपति रहते शायद ही इसका इस्तेमाल कर पाएं ट्रंप

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation