• Latest
  • Trending

सीयूईटी-यूजी परीक्षा में हुए नीट और जेईई वाले बदलाव

May 23, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीयूईटी-यूजी परीक्षा में हुए नीट और जेईई वाले बदलाव

- नए परीक्षा पैटर्न को समझें, तभी सही तरीके से पेपर दे पाएंगे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 23, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। साल 2025 में इंजीनियरिंग, मेडिकल, यूनिवर्सिटी एंट्रेंस तीनों बड़े टेस्ट के पैटर्न में बदलाव किया गया और ऑप्शनल क्वेश्चन हटा दिए गए। जेईई मेन और मेडिकल एग्जाम नीट-यूजी तो खत्म हो चुका है और अब देश की 228 यूनिवर्सिटी व उच्च शिक्षा संस्थानों में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) की शुरुआत हो चुकी है, यह एंट्रेंस टेस्ट 3 जून तक चलेगा। छात्रों को अलग- अलग शिफ्ट में एग्जाम देना है।

मेडिकल एग्जाम में एक तो छात्रों ने पेपर को बहुत टफ बताया था, वहीं ऐसे छात्रों की कमी नहीं रही, जो ठीक से टाइम मैनेजमेंट नहीं कर पाए। समय कम होने के कारण वे सारा पेपर अटेम्प्ट नहीं कर पाए। बहुत जरूरी है कि यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट देने वाले छात्र टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें ताकि जो सवाल उन्हें आते हैं, कम से कम उन सभी सवालों के जवाब दे पाएं।

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षा के पैटर्न को समझना बहुत जरूरी है और छात्र को यह बिल्कुल क्लियर होना चाहिए कि पेपर में कितने सवाल आएंगे और कितना समय मिलेगा। जहां तक सीयूईटी यूजी का सवाल है तो इस बार छात्रों को किसी भी पेपर में कोई चॉइस नहीं मिलेगी। 2024 में जहां जनरल टेस्ट में 60 में से 50 क्वेश्चन करने होते थे और बाकी पेपर में 50 में से 40 क्वेश्चन करने होते थे लेकिन 2025 में कोई चॉइस नहीं होगी। हर पेपर में 50 क्वेश्चन आएंगे, सभी कंपलसरी होंगे और 250 नंबर का पेपर होगा।

सही जवाब के लिए 5 नंबर मिलेंगे और गलत जवाब देने पर 1 नंबर काटा जाएगा। गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी- गांधीनगर और सिलवासा के रजिस्ट्रार डॉ. नितिन मलिक का कहना है कि सीयूईटी यूजी 2025 में ऑप्शनल क्वेश्चन खत्म कर दिए गए हैं और हर पेपर एक घंटे का होगा। ऐसे में सबसे जरूरी है कि सबसे पहले पूरे क्वेश्चन पेपर को अच्छी तरह से पढ़ लें और जिन क्वेश्चन में 100 पर्सेंट यकीन है, उनको सबसे पहले अटेम्प्ट कर लें। इससे सारे सही क्वेश्चन का जवाब दे पाएंगे और पांच नंबर का एक सवाल होगा।

ऐसे क्वेश्चन छोड़ भी सकते हैं
वहीं ऐसे भी क्वेश्चन होते हैं, जिनके बारे में 100 पर्सेंट तो यकीन नहीं होता लेकिन छात्र को लगता है कि जवाब उन्हें आता है, ऐसे क्वेश्चन को भी अटेम्प्ट करें लेकिन जिन क्वेश्चन के बारे में बिल्कुल भी कुछ नहीं पता तो ऐसे क्वेश्चन छोड़ भी सकते हैं ताकि नेगेटिव मार्किंग न हों। इस तरह से ज्यादातर क्वेश्चन का जवाब तो दे पाएंगे और नेगेटिव मार्किंग से होने वाला नुकसान भी कम होगा।

अभी भी है मॉक टेस्ट देने का समय
सीयूईटी परीक्षा का फॉर्मेट ऐसा है कि एक छात्र को अलग- अलग दिनों में कई शिफ्ट में पेपर देना होगा। एक छात्र अधिकतम 5 विषयों के लिए आवेदन कर सकता है और छात्रों ने 4 से 5 विषय चुने हैं। ऐसे में छात्रों का पेपर एक दिन से लेकर तीन दिन तक भी होगा। अब भी समय है कि मॉक टेस्ट दें, इससे टाइम मैनेजमेंट बेहतर हो सकेगा। चूंकि सीयूईटी का एग्जाम एनसीईआरटी के सिलेबस पर बेस्ड है और छात्रों ने अभी 12वीं की परीक्षा दी है तो मॉक टेस्ट देना आसान होगा। प्रैक्टिस पेपर करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और एग्जाम में सवाल को जल्द हल कर सकेंगे।

डीयू के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. आर. बी. सोलंकी का कहना है कि जो छात्र ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस पेपर, पिछले वर्ष के क्वेश्चन पेपर करेगा, वह एग्जाम में उतना ही अच्छा करेगा। एक छात्र को एक दिन में दो से तीन पेपर भी देने पड़ेंगे, ऐसे में उसको मानसिक तौर पर तैयार रहना होगा। अपने घर में बैठकर दो से तीन पेपर करें। एक घंटे का हर पेपर होगा। ये छोटी- छोटी चीजें है, जिनका एग्जाम में बहुत फायदा होता है।

डॉ. सोलंकी का कहना है कि कई बार फॉर्मूला आते हुए भी एग्जाम में अप्लाई नहीं कर पाते क्योंकि एंग्जाइटी के कारण हम भूल जाते हैं। इस एंग्जाइटी, तनाव सबका एक ही उपाय है कि ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें। प्रैक्टिस करने से फॉर्मूला दिमाग में सेट हो जाता है।

सीबीटी मोड में होगा एग्जाम
सीयूईटी एग्जाम को लेकर छात्रों को गाइड करने वाली एम. एम. पब्लिक स्कूल पीतमपुरा की प्रिंसिपल रूमा पाठक का कहना है कि सीयूईटी एग्जाम इस बार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में हो रहा है। छात्रों को इसके बारे में गाइड किया जा रहा है। साथ ही शिक्षा मंत्रालय के पोर्टल साथी पर भी मॉक टेस्ट व प्रैक्टिस पेपर हैं, जिनको हल करना चाहिए। इस बार जनरल टेस्ट का नाम बदलकर जनरल ऐप्टीट्यूट टेस्ट कर दिया गया है।

अभी स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी है और उन स्टूडेंट्स को एनसीईआरटी की किताबों को फिर से रिवाइज करना होगा। सीयूईटी में 12वीं के सिलेबस पर आधारित क्वेश्चन होते हैं, साथ ही जनरल नॉलेज के लिए देश में रोजाना हो रहे घटनाक्रम पर भी नजर रखनी होगी। सबसे पहले, पेपर को पूरी तरह से पढ़ें और उसे समझें। सही उत्तर देने के लिए सवालों को सही ढंग से समझना बहुत जरुरी है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation