• Latest
  • Trending

10 करोड़ भारतीयों को हाइपरटेंशन, 31.5 करोड़ डायबिटिक

May 15, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

10 करोड़ भारतीयों को हाइपरटेंशन, 31.5 करोड़ डायबिटिक

डॉक्टर से जानें, दवाओं के बिना भी हो सकते हैं ठीक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आईसीएमआर यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के डेटा के मुताबिक, भारत में 10.1 करोड़ लोग हाइपरटेंशन के शिकार हैं और 31.5 करोड़ डायबिटिक हैं। फिक्र की बात यह है कि इनमें से ज्यादातर लोगों को ये नहीं पता है कि उन्हें डायबिटीज या हाइपरटेंशन है।
ये आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि कई बार जिंदगी में सामान्य चल रहा होता है। ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां, दोस्तों से मिलना-जुलना और बहुत कुछ सामान्य होता है। इसी बीच शरीर में कुछ ऐसे बदलाव हो रहे होते हैं, जो हमारी आंखों से छिपे रह जाते हैं। ये नॉन कम्युनिकेबल डिजीज हैं, जो शरीर में बिना किसी लक्षण के अंदर-ही-अंदर विस्तार ले रही होती हैं।
‘साइलेंट किलर’
इन बीमारियों को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है, क्योंकि इनका पता तब चलता है जब शरीर को बहुत नुकसान हो चुका होता है। ये हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी खतरनाक कंडीशन की वजह बन सकती हैं।
आज हम जानेंगे कि- •हाइपरटेंशन और डायबिटीज कैसे पहचान सकते हैं?
•इन्हें मापने का सही पैमाना क्या है?
•बीपी और ब्लड शुगर काबू करने के लिए क्या करें?
हल्के-फुल्के लक्षणों को नजरअंदाज न करें
विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. एम. के. सिंह कहते हैं कि एक दिन अचानक महसूस होता है कि सबकुछ सही नहीं चल रहा है। अचानक चक्कर आ रहे हैं, सिर में दर्द है, सांस फूल रही है या फिर थकान ज्यादा महसूस हो रही है। यही वो संकेत होते हैं, जिनके जरिए हमारा शरीर ये बताने की कोशिश कर रहा होता है कि कुछ गड़बड़ चल रही है। ज्यादातर लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो खतरनाक हो सकता है।
डायबिटीज और हाई बीपी की
शुरुआत में दिख सकते हैं ये लक्षण
आमतौर पर डायबिटीज के लक्षण शुरुआत में किसी खास रूप में नहीं दिखते। इसमें प्यास ज्यादा लग सकती है, बार-बार पेशाब आ सकता है, लेकिन लोग इसे गर्मी या दिनभर की थकान से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं। इसी तरह हाई बीपी में सिर दर्द, चिड़चिड़ापन और थकान हो सकती है, लेकिन अक्सर ये लक्षण इतने हल्के होते हैं कि लोग इन्हें स्ट्रेस, नींद या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
•फैमिली हिस्ट्री है तो ज्यादा सावधान रहें
•अगर किसी के परिवार में किसी को डायबिटीज या हाई बीपी की समस्या है तो उसे इसका जोखिम ज्यादा हो सकता है। ये बीमारियां अनुवांशिक रूप से भी खतरा बन सकती हैं। अगर कोई फैमिली हिस्ट्री नहीं है तो लाइफस्टाइल भी एक बड़ा कारण बन सकती है। अगर आदतें ठीक नहीं हैं तो भी इन बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
•nबिना समस्या के कोई चेकअप न करवाना बड़ी गलती है
•nदवाओं से ज्यादा जरूरी है लाइफस्टाइल में सुधार करना
यह एक आम सोच है कि जब बीमारी का इलाज शुरू होता है तो जीवनभर दवाओं का सहारा लेना पड़ेगा लेकिन असल में, दवाइयां बीमारी को कंट्रोल करती हैं, पर जीवनशैली में बदलाव से दवाओं की आवश्यकता कम हो सकती है। एक्सरसाइज, सही आहार, पर्याप्त नींद और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखना इन बीमारियों से बचने के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं।
डायबिटीज व हाई बीपी से
बचने के लिए क्या करें?
•रोज के आहार में नमक और चीनी की मात्रा को नियंत्रित करें। नमक की अधिकतम सीमा रोज 5 ग्राम और चीनी का सेवन सीमित रखें।
एक्सरसाइज करें : रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें। यह ब्लड शुगर और बीपी को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
समय से पहले चेकअप करवाएं : नियमित रूप से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच करवाना न भूलें।
7 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें : पर्याप्त नींद से हॉर्मोनल संतुलन सही रहता है, जो डायबिटीज और हाई बीपी को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
स्ट्रेस मैनेज करें : मेडिटेशन, योग, या अपनी पसंदीदा एक्टिविटीज में समय बिताना मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
बीपी और डायबिटीज से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और जवाब
सवाल : क्या डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर हमेशा दवाओं से ही कंट्रोल होता है?
जवाब : नहीं, शुरुआती स्टेज में अगर लाइफस्टाइल में बदलाव कर लिए जाएं- जैसे वजन घटाना, हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और तनाव कम करना तो इससे दवाओं की जरूरत कम हो सकती है, लेकिन डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation