• Latest
  • Trending

पर्यावरण के साथ सेहत का भी खयाल

May 15, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पर्यावरण के साथ सेहत का भी खयाल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। जैसे-जैसे ऑनलाइन खाना मंगवाने का चलन बढ़ रहा है, प्लास्टिक के कंटेनर की मांग भी बढ़ रही है। इससे प्लास्टिक का कचरा भी बहुत बढ़ गया है। चूंकि प्लास्टिक सस्ता होता है और इससे चीजें गिरती भी नहीं, इसलिए यह कारोबारियों को पसंद आता है लेकिन क्या हो अगर कोई ऐसी चीज मिल जाए जो गरम रसम (दक्षिण भारत का एक सूप) को भी संभाल सके, गिरे भी नहीं और मिट्टी में भी मिल जाए? एक ऐसी कंपनी आजकल चर्चा और मुनाफे में है जो पर्यावरण और सेहत, दोनों का ख्याल रखती है।
इकोज नाम की यह कंपनी बेंगलुरु में है। यह कंपनी कागज से कप, कटोरे और डिब्बे बनाती है। ये चीजें पर्यावरण के अनुकूल हैं और मजबूत भी हैं। धनविता सत्यनंद, श्रीनिधि राजाराम और भरत सत्यनंद ने मिलकर इस कंपनी को शुरू किया है। उनका दावा है कि उन्होंने चार लाख किलोग्राम से ज्यादा प्लास्टिक का इस्तेमाल होने से बचाया है। इन तीनों ने पहले बड़ी कंपनियों में काम किया। धनविता के भाई भरत बताते हैं कि होटल चलाते समय उन्हें पता चला कि खाने और होटल के कारोबार में बहुत सारी चीजें खरीदने में दिक्क त होती है। उन्होंने सोचा कि क्यों न तकनीक का इस्तेमाल करके इस समस्या को हल किया जाए।
कैसे हुई शुरुआत?
श्रीनिधि कहते हैं कि वे कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जो सच में बदलाव लाए। इसी सोच से 2020 में इकोज की शुरुआत हुई। यह कंपनी पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग बनाती है।
धनविता बताती हैं कि ईटफिट नाम के एक रेस्टोरेंट ने उनसे पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग बनाने के लिए कहा था। उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और कोशिश करके एक मजबूत और पर्यावरण के अनुकूल प्रोडक्ट बना लिया।
इकोज कंपनी कागज से पैकेजिंग बनाती है। भरत बताते हैं कि वे आईटीसी से कागज खरीदते हैं। आईटीसी लगभग 85-90% कागज सप्लाई करती है।
वे बताते हैं कि कागज पर पानी से बचाने वाली एक कोटिंग की जाती है। इससे कागज खाने की चीजों को पैक करने के लिए ठीक हो जाता है।
मिट्टी में मिल जाती है पैकेजिंग
धनविता बताती हैं कि उनके प्रोडक्ट पर जो कोटिंग होती है, उससे पैकेजिंग 180 दिनों में 98% तक मिट्टी में मिल जाती है। यह बात सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(सिपेट) ने प्रमाणित की है। 180 दिनों के बाद प्रोडक्ट पूरी तरह से मिट्टी में मिल जाता है। सिपेट ने यह भी प्रमाणित किया है कि प्रोडक्ट खाने के लिए सुरक्षित है, इससे प्रदूषण नहीं होता और इसमें प्लास्टिक नहीं है।
सालाना कितना कारोबार?
इकोज ज्यादातर बीटूबी कारोबार करती है। उन्होंने अब तक 4.5 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट बनाए और बेचे हैं। इनमें कप, कटोरे, डिब्बे, ढक्कन और बॉक्स शामिल हैं।
धनविता बताती हैं कि उन्होंने ग्राहकों को लाने के लिए नए-नए तरीके खोजे। उन्होंने ग्राहकों के ब्रांड के रंग के हिसाब से प्रोडक्ट को डिजाइन करना शुरू कर दिया।
इकोज के ग्राहकों में लुलु हाइपरमार्केट्स, एमटीआर, मिलानो आइसक्रीम्स, मैगनोलिया बेकरी और रिट्ज-कार्लटन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। साल 2024 में इकोज ने 5.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। वे कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अपने प्रोडक्ट बेचते हैं। उन्होंने यूके के बाजार में भी कदम रखा है। वहां लोग पर्यावरण को लेकर ज्यादा जागरूक हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation