• Latest
  • Trending

ब्रिटेन को अपने दोस्त भारत की मदद के लिए खड़ा होना चाहिए: प्रीति पटेल

May 2, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ब्रिटेन को अपने दोस्त भारत की मदद के लिए खड़ा होना चाहिए: प्रीति पटेल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 2, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

लंदन। ब्रिटेन की भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और अपनी सरकार से अपील की है कि ब्रिटेन को अपने दोस्त भारत के साथ इस मुश्किल समय में खड़ा होना चाहिए और दोनों देशों के आतंक के खतरे से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। ब्रिटेन की संसद में प्रीति पटेल ने ये बातें कहीं। इस हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है।
पर्यटकों और अल्पसंख्यकों पर
हमले का पुराना पैटर्न
सांसद प्रीति पटेल ने कहा कि ‘पहलगाम हमले के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह एक आतंकी घटना थी और हमें इसे वो ही बताना चाहिए, जो ये है। यह आम नागरिकों पर हमले का लंबे समय से चला आ रहा पैटर्न है, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और पर्यटकों को निशाना बनाया जाता रहा है।’ प्रीति पटेल ने कहा कि ‘हमारे बीच (भारत और ब्रिटेन) लंबे समय से रणनीतिक साझेदारी है। इसे लेकर साल 2002 में नई दिल्ली डिक्लेरेशन और साल 2016 में भारत-यूके रणनीतिक साझेदारी भी हुई। दोनों देशों के बीच 2023 का रोडमैप भी बना हुआ है। ऐसे में हमें भारत की मदद करनी चाहिए।’
पटेल ने ब्रिटेन की सरकार से सवाल किया कि उनके पास पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के बारे में क्या सूचनाएं हैं। पटेल ने कहा कि ‘क्या सरकार ये मानती है कि लश्कर ए तैयबा इसके पीछे है और क्या सरकार आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं के पाकिस्तान के साथ संबंध के बारे में जानती है? प्रधानमंत्री स्टार्मर ने बीते हफ्ते पीएम मोदी से बात की थी, लेकिन यह बताया जाए कि ब्रिटेन भारत को कोई विशेष मदद दे रहा है या नहीं।’ प्रीति पटेल ने आतंकी हमले के समय पर भी सवाल उठाए और कहा कि उस वक्त अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर थे। पटेल ने सवाल किया कि हमले की टाइमिंग को लेकर सरकार क्या सोचती है कि क्या यह महज संयोग है या फिर यह जानबूझकर किया गया हमला है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation