• Latest
  • Trending
bangal-hc

दिल ही नहीं, दिमाग पर गहरा असर करती है डायबिटीज

April 18, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दिल ही नहीं, दिमाग पर गहरा असर करती है डायबिटीज

- इससे हो सकती है अल्जाइमर जैसी स्थिति

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 18, 2025
in the blitz
0
bangal-hc

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा, लास वेगास (यूएनएलवी) की एक नई रिसर्च ने डायबिटीज़ को लेकर एक चौंकाने वाला पहलू सामने रखा है। इस स्टडी के मुताबिक, डायबिटीज का असर सिर्फ दिल या शरीर पर नहीं बल्कि हमारे दिमाग पर भी गहरा पड़ता है। यह स्थिति लंबे समय में अल्जाइमर जैसी गंभीर मानसिक बीमारियों का रूप भी ले सकती है।
इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया कि डायबिटीज ब्रेन की नर्व सेल्स को इस तरह से बदल देती है, जिससे याददाश्त, सोचने की क्षमता और एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। आसान शब्दों में कहें, तो डायबिटीज से ‘दिमाग की वायरिंग’ ही बदल सकती है, जो चिंता का विषय है।
हालांकि यह रिसर्च अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन इससे यह जरूर साफ होता है कि डायबिटीज को केवल ब्लड शुगर से जुड़ी बीमारी मानना सही नहीं है। समय रहते सही लाइफस्टाइल, खानपान और जागरूकता अपनाकर हम इन जटिल प्रभावों से बच सकते हैं।
डायबिटीज और दिमाग के बीच छुपा हुआ रिश्ता
अब तक डायबिटीज को हम सिर्फ ब्लड शुगर या दिल की बीमारी से जोड़ते थे, लेकिन यूएनएलवी की इस रिसर्च ने यह साफ कर दिया है कि इसका असर ब्रेन हेल्थ पर भी होता है। शुगर लेवल्स के लगातार असंतुलित रहने से दिमाग की कोशिकाएं सुचारू रूप से काम करना बंद कर देती हैं।
ब्रेन रिवायरिंग क्या होती है और क्यों है यह खतरनाक?
डॉ. आदित्य गुप्ता, निदेशक – न्यूरोसर्जरी और साइबरनाइफ, आर्टेमिस अस्पताल, गुरुग्राम,के अनुसार ब्रेन रिवायरिंग का मतलब है—दिमाग की नर्व सेल्स और उनके कनेक्शन में बदलाव। डायबिटीज के कारण ब्रेन की संरचना और फंक्शनिंग दोनों बदल सकते हैं। यह स्थिति याददाश्त में कमी, सोचने में दिक्कत और अल्जाइमर जैसी बीमारियों की शुरुआत बन सकती है।
कैसे बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा
इस स्टडी में यह भी बताया गया कि डायबिटीज मस्तिष्क में ऐसे प्रोटीन जमा होने को बढ़ावा देती है जो अल्जाइमर के रोगियों में देखे जाते हैं। यानी जिन लोगों को लंबे समय से डायबिटीज है, उनमें कॉग्निटिव डिसऑर्डर होने की आशंका ज्यादा रहती है।
डायबिटीज में कैसे रखें दिमाग को सुरक्षित
अगर आप डायबिटिक हैं या प्री-डायबिटिक हैं, तो समय रहते सावधानी बरतना ज़रूरी है। हेल्दी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज, और मेंटल वर्कआउट (जैसे मेडिटेशन और पज़ल्स) से आप अपने दिमाग को एक्टिव और सेफ रख सकते हैं।
भविष्य की दिशा: इलाज या बचाव?
फिलहाल इस ब्रेन रिवायरिंग को रोकने का कोई खास इलाज नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक रिसर्च लगातार इस दिशा में काम कर रही है। तब तक जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय है। डायबिटीज को कंट्रोल में रखना ही सबसे बेहतर बचाव है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation