• Latest
  • Trending
Make videos of those who damage government property viral

हाथरस में खुलेगा मेडिकल कॉलेज पीआरडी जवानों का बढ़ा भत्ता

April 18, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हाथरस में खुलेगा मेडिकल कॉलेज पीआरडी जवानों का बढ़ा भत्ता

योगी कैबिनेट में कई प्रस्ताव पास, अयोध्या में खुलेगा 300 बेड का अस्पताल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 18, 2025
in the blitz
0
Make videos of those who damage government property viral
संजय द्विवेदी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। यूपी सरकार ने पीआरडी जवानों का भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। हाथरस में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जमीन देने का भी निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही आवास विभाग की हाईटेक टाउनशिप नीति में बदलाव और नगरीय उपयोग प्रभार शुल्क वसूलने के लिए नियमावली को भी मंजूरी दी गई है। हाथरस में एक मेडिकल कॉलेज खोलने से वहां के लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

395 की जगह 500 रुपये मिलेगा भत्ता
योगी सरकार ने प्रदेश में पीआरडी स्वयंसेवकों को सौगात देते हुए इनके ड्यूटी भत्ते में लगभग 26 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब इन्हें ड्यूटी भत्ते के तौर पर 500 रुपये दिए जाएंगे। इसका लाभ प्रदेश के 35 हजार पीआरडी जवानों को मिल सकेगा। पीआरडी जवानों का भत्ता पहले 395 रुपये था। सरकार के इस कदम से प्रदेश के पीआरडी जवान खुश हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

30 दिन की ड्यूटी पर 3150 रुपये की होगी वृद्धि
मंत्री परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बैठक में कुल 15 प्रस्ताव रखे गए जिसमें 13 को स्वीकृति प्रदान की गई। पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ते में यह 105 रुपये की वृद्धि एक अप्रैल 2025 से लागू मानी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पर प्रदेश सरकार पर 75 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 34092 पीआरडी स्वयंसेवक हैं, जिन्हें इसका लाभ मिलेगा। प्रस्ताव के क्रियान्वयन के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों की 30 दिन की उपस्थिति के आधार पर ड्यूटी भत्ते में 3150 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी हो जाएगी।

अयोध्या में खुलेगा 300 बेड का अस्पताल
अयोध्या में 300 बेड के चिकित्सालय के निर्माण के लिए पुराने सीतापुर आई हास्पिटल की भूमि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नाम ट्रांसफर करने के संबंध में प्रस्ताव पारित हुआ।

परिवहन विभाग के कर ढांचे में बदलाव
परिवहन विभाग के कर ढांचे में बदलाव किए जाने के संबंध में नई अधिसूचना जारी की जाएगी। इसका मतलब है कि परिवहन विभाग के टैक्स सिस्टम में कुछ बदलाव होंगे।

अयोध्या में मंदबुद्धि छात्रों के लिए जमीन
अयोध्या में मंदबुद्धि छात्रों के लिए 4000 वर्ग मीटर जमीन ब्रम्हकुंड अयोध्या में नजूल गाटा-संख्या-695 को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को उपलब्ध कराने के संबंध में भी फैसला हुआ।

यूपी हैंडलूम, पावरलूम सिल्क टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पालिसी-2017 के तहत छूटी इकाइयों को अनुदान दिए जाने के संबंध में भी प्रस्ताव पारित किया गया है।

आरआई भी अब बन सकेंगे एमवीआई ‘योद्धा’
यूपी में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का कारण बन चुके हैं। इन्हें रोकने के लिए लंबे समय से संभागीय निरीक्षकों (आरआई) को मोटर वीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) बनाए जाने की मांग चल रही थी। कैबिनेट से इस प्रस्ताव को भी अप्रूवल मिलने के बाद अब तकनीकी रूप से दक्ष आरआई भी एमवीआई बनकर वाहनों की जांच कर सकेंगे। इन्हें प्रवर्तन संबंधी अधिकार भी दिए जाएंगे।
प्रमुख सचिव की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि यूपी को छोड़कर कई राज्यों में एमवीआई हैं। इनमें राजस्थान भी है, जहां इनकी तैनाती से काफी असर पड़ा है।
ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation