• Latest
  • Trending
10000 cars will pass every hour, such a unique urban tunnel built in the country

हर घंटे गुजरेंगी 10000 कारें, देश में बनी ऐसी अनोखी शहरी टनल

April 18, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हर घंटे गुजरेंगी 10000 कारें, देश में बनी ऐसी अनोखी शहरी टनल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 18, 2025
in the blitz
0
10000 cars will pass every hour, such a unique urban tunnel built in the country

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द ही भीड़भाड़ से राहत मिल सकती है, क्योंकि द्वारका एक्सप्रेसवे को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने वाली सुरंग मई के आखिरी तक खुलने की उम्मीद है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इसकी मदद से दोनों शहरों को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-48 पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साढ़े 3 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण एडवांस इंजीनियरिंग स्टैंडर्ड के तहत किया गया है। इस टनल में सीसीटीवी निगरानी और रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए एक वॉर रूम भी बना है, साथ ही मॉर्डन सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है।
इस खास सुरंग के चालू हो जाने पर गुरुग्राम से वसंत कुंज, द्वारका और अलीपुर जैसे प्रमुख इलाकों के बीच यातायात और आसान हो जाएगा व ट्रैफिक के झंझट से मुक्ति मिलेगी।
क्यों खास है ये सुरंग
दिल्ली-द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी 3.6 किलोमीटर लंबी यह सुरंग 8 लेन वाली है। खास बात है कि यह टनल भारत में अपनी तरह की सबसे चौड़ी सुरंग होगी, इसे आईजीआई एयरपोर्ट परिसर के नीचे बनाया गया है और यह अलीपुर में सिंघू बॉर्डर तक सीधा रास्ता उपलब्ध कराएगी। इस टनल से हर मिनट में सैंकड़ों वाहन गुजर सकते हैं। ट्रैफिक फ्लो के हिसाब से इसकी कैपेसिटी प्रति घंटा 10000 से ज्यादा वाहन तक हो सकती है।
एलिवेटेड रोड पर भी चर्चा
इससे गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर से सोनीपत, पानीपत और चंडीगढ़ जैसे उत्तरी गंतव्यों की ओर सुगम यात्रा में मदद मिलेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने एनएचएआई को निर्देश दिए हैं कि गुरुग्राम और दिल्ली के बीच मौजूदा ट्रैफिक की स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर 3 महीने में पेश करें। इस बैठक में धौला कुआं से मानेसर तक एलिवेटेड रोड के निर्माण और खेड़की दौला टोल प्लाजा को ट्रांसफर करने जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation