• Latest
  • Trending
'Project Varsha' causes a stir in the ocean

‘प्रोजेक्ट वर्षा’ से समंदर में तहलका

April 18, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘प्रोजेक्ट वर्षा’ से समंदर में तहलका

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 18, 2025
in the blitz
0
'Project Varsha' causes a stir in the ocean

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत अब बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान तीनों पर नकेल कसेगा। दरअसल, भारत गुपचुप तरीके से एक बेहद महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डे की शुरूआत करने के करीब है। यह अड्डा आंध्र प्रदेश के तट पर रामबिल्ली गांव के पास बन रहा है। यह विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। यह नौसैनिक बेस ‘प्रोजेक्ट वर्षा’ के तहत बनाया जा रहा है। इसके 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। भारत अपनी समुद्री हमले की क्षमता बढ़ाने के लिए ऐसी कम से कम चार पनडुब्बियों को समुद्र में उतारने की योजना बना रहा है। जानते हैं क्या है ‘प्रोजेक्ट वर्षा’, जिससे सहमे हैं चीन और पाकिस्तान।
यह नौसैनिक बेस के तहत बनाया गया है। रामबिल्ली में भूमिगत सुरंगें और ठिकाने बनाए गए हैं। इन ठिकानों में भारत की परमाणु पनडुब्बियों (एसएसबीएनएस) को छिपाया जा सकता है। इसका मतलब है कि ये पनडुब्बियां बंगाल की खाड़ी में बिना किसी को पता चले आ-जा सकती हैं। दुश्मन के सैटेलाइट, खासकर चीन के सैटेलाइट भी इन्हें नहीं देख पाएंगे। फिर ये पनडुब्बियां मलक्का जलडमरूमध्य और उससे आगे गश्त के लिए जा सकती हैं।
भारत के लिए कितना जरूरी होगा
दरअसल, चीन ने बांग्लादेश को लालमोनिरहाट में एक हवाई अड्डा बनाने में मदद की पेशकश की है। लालमोनिरहाट बांग्लादेश के उत्तर-पश्चिम में है। यह भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण ‘सिलीगुड़ी कॉरिडोर’ के पास है, जिसे ‘चिकन नेक’ भी कहते हैं। यह पतला सा इलाका भारत को उसके उत्तर-पूर्वी राज्यों से जोड़ता है। इसके चारों तरफ चार देश हैं – नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और चीन।
पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल और
सिक्कि म तक खतरा
अभी तक तो चीन का कोई भी जेट विमान भारत के पूर्वी इलाके में नहीं आया है, लेकिन इसकी संभावना भी चिंता पैदा करती है। अगर बांग्लादेश चीन को हवाई अड्डा बनाने की मंजूरी देता है तो इससे भारत की सुरक्षा को खतरा हो सकता है क्योंकि पूरा पूर्वोत्तर, सिक्कि म और पश्चिम बंगाल खतरे में आ जाएंगे। भारत की सुरक्षा चिंताएं पहले से ही बढ़ी हुई हैं क्योंकि चीन हिंद महासागर में अपनी ताकत बढ़ा रहा है और दक्षिण एशिया में कई प्रोजेक्ट कर रहा है। लालमोनिरहाट हवाई क्षेत्र बनने से स्थिति और बिगड़ सकती है। इसके अलावा, पाकिस्तान भी बांग्लादेश के साथ दोस्ती बढ़ाने में लगा हुआ है।
‘प्रोजेक्ट वर्षा’ क्या है?
भारत 2026 तक आंध्र प्रदेश में अपना पहला समर्पित परमाणु पनडुब्बी अड्डा ‘आईएनएस वर्षा’ चालू करने जा रहा है। यह प्रोजेक्ट वर्षा का ही हिस्सा है। इसके साथ ही देश अपनी तीसरी परमाणु शक्ति–संपन्न पनडुब्बी आईएनएस अरिदमन को भी जंगी बेड़े में उतारने की योजना बना रहा है, जिससे समुद्री सुरक्षा क्षमता को और मजबूती मिलेगी। यह एक गोपनीय नौसैनिक परियोजना है, जिसके तहत भारतीय नौसेना ‘आईएनएस वर्षा’ नाम की एक आधुनिक परमाणु पनडुब्बी अड्डा बना रही है।
प्रोजेक्ट वर्षा का मुख्य मकसद क्या
‘प्रोजेक्ट वर्षा’ का मुख्य मकसद बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत की समुद्री हमलावर क्षमता बढ़ाना है। इसके साथ ही चीन की रणनीतिक गतिविधियों का जवाब देना भी अहम मकसद है। मुख्य रूप से परमाणु पनडुब्बियों की मेजबानी के लिए बनाए जाने के बावजूद, नया बेस भारतीय नौसेना के विस्तार के कारण अतिरिक्त नौसैनिक जहाजों को समायोजित कर सकता है।
पनडुब्बी का पता लगाना मुश्किल
परमाणु पनडुब्बियां किसी देश की नौसेना की सबसे महत्वपूर्ण संपत्तियों में से एक हैं, और उनके ठिकाने को गुप्त रखना महत्वपूर्ण है। जासूसी उपग्रह, आकाश में दुश्मन की नजर, सबसे गंभीर जोखिम पैदा करते हैं। ये उपग्रह बंदरगाहों में हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। एक परमाणु पनडुब्बी समुद्र में डूबी हुई महीनों बिता सकती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation