• Latest
  • Trending
Lucknow-Kanpur Highway will become the largest industrial corridor of Uttar Pradesh

कानपुर-कबरई फोरलेन ग्रीन हाइवे बनने से बदलेगी तस्वीर

April 10, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कानपुर-कबरई फोरलेन ग्रीन हाइवे बनने से बदलेगी तस्वीर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 10, 2025
in the blitz
0
Lucknow-Kanpur Highway will become the largest industrial corridor of Uttar Pradesh

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सुमेरपुर और मौदहा क्षेत्र के लिए हाइवे 34 के समानांतर फोरलेन सड़क स्वीकृत होना एक महत्वपूर्ण निर्णय साबित हो रहा है। इससे इस पूरे इलाके में विकास की गति तेज होगी और व्यापार, कृषि तथा आम जनता को कई लाभ मिलेंगे। सड़क निर्माण की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय जनता में खुशी साफ दिखाई दे रही है।
उत्तर प्रदेश में यह हाइवे हमीरपुर समेत बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। करीब सैंतीस सौ करोड़ की लागत से बनने वाले इस ग्रीन फोरलेन हाइवे से न सिर्फ आम लोगों की दशा और दिशा बदलेगी बल्कि उद्योग, आवासीय और बुनियादी ढांचे की भी तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। मोदी सरकार की इस बड़ी सौगात से यहां के व्यापारी, किसान और नौजवान प्रसन्न हैं। वस्तुत: कानपुर के नौबस्ता से कबरई तक नेशनल हाइवे के समानांतरण फोरलेन हाइवे बनाने की योजना को हरी झंडी मिली थी। ग्रीन हाइवे कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर होते हुए महोबा के कबरई तक निकाले जाने का प्लान था। इसके लिए सर्वे भी शुरू हुआ था। बाद में इस फोरलेन हाइवे की दिशा को बदल दिया गया। अब ग्रीन फोरेलन हाइवे कानपुर से पश्चिम दिशा में बनाया जाएगा। हमीरपुर की बेतवा और यमुना नदी में बन रहे पुल से फोरलेन हाइवे निकालने की तैयारी की गई है।
बेरोजगारों की चमकेगी तकदीर
फोरलेन हाइवे से कृषि क्षेत्र में विकास होगा। फोरलेन के बनने से किसानों को अपनी उपज को बड़े बाजारों तक ले जाने में आसानी होगी। जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित होगी, उन्हें उचित मुआवजा और रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। फोरलेन से आवासीय और बुनियादी ढांचे का विकास होगा, नई सड़क के आसपास होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप और अन्य सुविधाएं विकसित होंगी, जिससे स्थानीय रोजगार बढ़ेगा।
साथ ही नए आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों का भी विस्तार होना भी तय है। लोग यह मानते हैं कि पर्यटन और परिवहन में सुधार होगा, अच्छी सड़क सुविधा से क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक स्थलों को बढ़ावा मिलेगा, निवेश के नए अवसर उपलब्ध होंगे, बेहतर बुनियादी ढांचे की वजह से उद्योगपति और कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश करने के लिए आकर्षित होंगी जिससे आर्थिक उन्नति होगी। ग्रीन फोरलेन हाइवे सड़क परियोजना केवल एक सड़क निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि यह हमीरपुर, सुमेरपुर और मौदहा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इससे यातायात की सुगमता, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इस पहल से आने वाले वर्षों में बुंदेलखंड क्षेत्र और अधिक समृद्ध और विकसित हो सकेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation